For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

साल 2023 में वायरल हुए मजेदार Delhi Metro के वीडियो, लड़ाई से लेकर रोमांस सब दिखा यहां

07:07 PM Dec 09, 2023 IST | Ritika Jangid
साल 2023 में वायरल हुए मजेदार delhi metro के वीडियो  लड़ाई से लेकर रोमांस सब दिखा यहां

Delhi Metro 7 Viral Videos in 2023: साल 2023 में दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो वायरल हुए हैं। इनमें से कई वीडियो ऐसे थे जिन्हें देखकर लोगों को हंसी भी आई तो किसी वीडियो को देख लोग आग-बबूला हो गए। इस साल दिल्ली मेट्रो में लोग रोमांस, भजन-कीर्तन और मारपीट करते नजर आए हैं। वहीं, कई वीडियो के कारण दिल्ली मेट्रो विवादों में रहा क्योंकि जिस तरह की हरकत मेट्रो में नजर आईं उन्हें देख लोग ने ऐसे यात्रियों को दिल्ली मेट्रो में बैन करने की भी रिक्वेस्ट कर दी थी।

Delhi Metro 7 Viral Videos in 2023

सीट को लेकर लड़ते दिखें दो शख्स

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर@gharkekalesh अकाउंट ने एक डरा देने वाला वीडियो शेयर किया। वायरल वीडियो में दो लोगों के बीच सीट को लेकर लड़ाई देखी जाती है। इनके बीच लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि दोनों मारपीट तक उतर आते हैं। जबकि मेट्रो में मौजूद अन्य लोग उन्हें रोकते हुए दिखते है। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

मां-बाप और बच्चों को देख भावुक हुए लोग

साल 2023 में दिल्ली मेट्रो का एक भावुक कर देने वाली वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को @salty_shicha_official ने शेयर किया था। मेट्रो में बैठे माता पिता देख नहीं सकते हैं। वहीं, उनके साथ उनके तीन बच्चे भी हैं जो देख सकते हैं। यूजर ने कैप्शन में कहानी बताते हुए लिखा था, आज ऑफिस से घर जा रही थी तब इस परिवार को देखा। माता पिता देख नहीं सकते हैं। लेकिन इनके तीनों बच्चे देख सकते हैं और वही अपने माता पिता का सहारा बने हुए थे। उन्हें मेट्रो से सफर करना अच्छा लग रहा है. इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

 

Advertisement
Advertisement
View this post on Instagram

 

A post shared by शिचा (@salty_shicha_official)

कीर्तन करती दिखीं महिला मंडली

लड़ाई झगड़ा और रोमांस से अलग दिल्ली मेट्रो में महिला मंडली का भी वीडियो दिखा। जिसमें वह मेट्रो के आखिरी डिब्बे में बैठ कर कीर्तन करती हुई नजर आई है। कई महिलाएं तो कीर्तन के रस में खोकर झूमती हुई भी नजर आ रही हैं। इस महिला मंडली को कीर्तन करते देखकर मेट्रो में मौजूद कई महिलाएं भी ताली बजाने लगी और उनके साथ कीर्तन के रंग में रंग गईं। इस वीडियो @ndc.delhi अकाउंट ने शेयर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Wale (@ndc.delhi)

लड़कियों के समूह ने महिला को पीटा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कियों का एक समूह महिला को मुक्के मार रही हैं, वहीं वीडियो में दोनों तरफ से चिल्लाने की आवाज आ रही है। मेट्रो में मौजूद लोग इन्हें रोकने की भी कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि दोनों के बीच खूब कहासुनी भी हुई है। वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ है, “सीट के मुद्दे पर दिल्ली मेट्रो के अंदर लड़कियों और महिलाओं का एक समूह के बीच कलेश हुआ।” इस वीडियो को @gharkekalesh ने शेयर किया है।

लड़की ने जड़ा लड़के को थप्पड़

वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला और शख्स के बीच बहस के दौरान महिला ने शख्स को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सीट पर बैठा हुआ है, जबकि एक लड़की उसके सामने खड़ी है। इसके बाद दोनों में जबरदस्त लड़ाई होती है। फिर लड़की लड़के को जोरदार थप्पड़ मार देती है। इस वीडियो को @its_faisal_no1 ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पीएम का भी मेट्रो में हुआ वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (17 सितंबर) को धौला कुआं से मेट्रो का सफर करके द्वारका पहुंचें और यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया। मेट्रो में प्रधानमंत्री मोदी यात्रियों से बात कर रहे थे। ऐसे में उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भी भीड़ लग गई। मेट्रो में यात्रियों ने उनके साथ खूब फोटो खिंचवाईं और हंसी-मजाक किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी एक बच्चे के साथ खेलते भी नजर आए।

रोमांस करता दिखा कपल

इससे अलग दिल्ली मेट्रो में रोमांस करते हुए भी एक कपल दिखा। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल दिल्ली मेट्रो के अंदर रोमांस कर रहा है। दोनों फिर किस करते भी नजर आते हैं। @MetroIdiots ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

दिल्ली मेट्रो से ऐसे कई और वीडियो सामने आये है जिन्हें देखकर आपको हंसी भी आ सकती है और गुस्सा भी। दिल्ली मेट्रो में साल 2023 में, छोटे कपड़े पहन हुए लड़की के वीडियो, डांस करने के वीडियो और कपल की अजीबो गरीब हरकत करने के अनेकों वीडियो वायरल हुए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×