Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi Metro की ब्लू लाइन को मिला कार्बन से मुक्त होने का प्रमाण पत्र

06:15 PM Oct 13, 2024 IST | Abhishek Kumar

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना बैंक को गाजियाबाद में वैशाली से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro ) की ब्लू लाइन को कार्बन से मुक्त होने का प्रमाण पत्र मिला है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

Delhi Metro को मिला कार्बन से मुक्त प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय राजधानी में यमुना बैंक को गाजियाबाद में वैशाली से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro ) की ब्लू लाइन को कार्बन से मुक्त होने का प्रमाण पत्र मिला है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही अधिकारियों ने बताया कि यह उपलब्धि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) की कार्बन उत्सर्जन कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

अधिकारियों ने बताया कि 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन तक पहुंचने के सरकार के लक्ष्य के अनुरूप, डीएमआरसी उन्नत पर्यावरणीय प्रथाओं को एकीकृत करके कार्बन तटस्थता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है।उन्होंने कहा कि डीएमआरसी की प्रतिबद्धता सिर्फ प्रमाण पत्र मिलने तक ही सीमित नहीं है, इसका उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल परिचालन में एक मानक स्थापित करके अन्य शहरी परिवहन प्रणालियों को भी इसी प्रकार की टिकाऊ कार्यप्रणाली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article