Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

व्यवस्थाओं का जायजा लेने दिल्ली के मंत्री छठ घाटों पर पहुंचे

दिल्ली सरकार के मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में छठ मनाए जाने वाले घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं से बातचीत की।

04:55 AM Oct 31, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली सरकार के मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में छठ मनाए जाने वाले घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं से बातचीत की।

दिल्ली सरकार के मंत्रियों और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में छठ मनाए जाने वाले घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं से बातचीत की।
Advertisement
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने-अपने क्षेत्रों में छठ घाटों का दौरा किया। सिसोदिया ने पटपड़गंज स्थित त्यागी छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की।
सिसोदिया ने कहा, ‘‘श्रद्धालुओं को किसी भी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद छठ पूजा आयोजन की व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।’’
पर्यावरण गोपाल राय ने प्रधान एन्क्लेव में घाट का निरीक्षण किया और दावा किया कि दिल्ली में आप के सत्ता में आने के बाद राजधानी में छठ पूजा का व्यापक स्तर पर विस्तार हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘समूची दिल्ली में 1,100 से अधिक घाटों पर छठ पूजा हो रही है। कोविड के कारण कुछ बाधा थी, लेकिन इस साल छठ पूजा का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है।’’
राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने भी पर्व की तैयारियों के संबंध में जायजा लेने कुतुब विहार और डाबरी मोड़ के छठ घाटों का दौरा किया।
गहलोत ने अपने दौरे पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, जलापूर्ति, अस्थायी तालाब बनाने, सीसीटीवी लगाने सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। दौरे के बाद गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘कुतुब विहार-मटियाला जा कर छठ पूजा के घाटों का निरीक्षण किया। लोग दिल्ली सरकार द्वारा की गई व्यवस्था से काफी खुश हैं। छठ समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार व्यक्त किया।’’
छठ पूजा दिवाली के बाद छठे दिन मनाई जाती है और इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है क्योंकि यह सूर्य भगवान को समर्पित है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में वृहद स्तर पर यह पर्व मनाया जाता है। रविवार शाम को श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसमें व्रती श्रद्धालु जलाशय में खड़े होकर सूर्य को अर्ध्य देते हैं।
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने नारायणा विहार क्लब के डीडीए पार्क में तैयारियों का जायजा लिया। विधायक दिलीप पांडेय ने मुखर्जी नगर स्थित सिग्नेचर अपार्टमेंट घाट का निरीक्षण किया और विधायक संजीव झा ने प्रधान एन्क्लेव में तैयारियों का जायजा लिया।
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और आप के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके के आस्था कुंज में छठ के घाटों का दौरा किया और वहां की तैयारियों का जायजा लिया।
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को यमुना किनारे निर्धारित घाटों पर छठ पूजा आयोजित करने की मंजूरी दे दी। दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग दिल्ली में छठ पूजा व्यवस्था के लिए नोडल एजेंसी है और अन्य सभी सरकारी और नागरिक एजेंसियां छठ पूजा को सफल बनाने के लिए निकट समन्वय के साथ काम कर रही हैं।
 
Advertisement
Next Article