दिल्ली नगर निगम चुनाव : AAP ने 134 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
12:43 AM Nov 12, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की।
Advertisement
#MCDMeinBhiKejriwal pic.twitter.com/BxwKzquyXi
— AAP (@AamAadmiParty) November 11, 2022
पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। सूची में 60 से अधिक महिलाएं हैं।
Advertisement
पार्टी ने एक बयान में कहा कि 90 प्रतिशत टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं।
बयान के अनुसार, एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।
Advertisement
इससे पहले दिन में, पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की वहीं इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावों के लिए पार्टी की 10 गारंटी भी जारी कीं। इन गारंटी में तीन ‘लैंडफिल’ स्थानों को साफ करना, भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी शामिल हैं।
दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

Join Channel