टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi Murder: सर पर ईंट मारकर की 60 वर्षीय महिला की हत्या, बेड के अंदर छिपाया शव

09:58 AM Dec 17, 2023 IST | Srishti Khatri
सर पर ईंट मारकर की 60 वर्षिय महिला की हत्या

दिल्ली (Delhi) के नंद नगरी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी 60 वर्षीय मकान मालकिन की सर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने महिला के शव को बेड के अंदर छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पीड़िता आशा देवी के साथ शारीरिक संबंध थे। वो आरोपी देंवेंद्र उर्फ देव की किसी और लड़की से शादी होने के खिलाफ थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक आरोपी की चार दिसंबर को अलीगढ़ में सगाई हुई थी, जिसे लेकर पीड़िता आरोपी से गुस्सा हो गई। महिल ने आरोपी को फन कर के मिलने के लिए बुलाया। दोनो 10 दिसंबर को मिले थे जिस दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर कहा सुनी हो गई। आरोपी के विरोध करने पर महिला ने उसे थप्पड़ मारा, जिसके बाद आरोपी आपा खो बैठा और महिला के सिर पर ईंट मार दी। उन्होंने बताया कि जब महिला बेहोश हो गई तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट से कई वार किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला का गला घोंटने की भी कोशिश की।

नकद और जेवर लेकर आरोपी हुआ फरार

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के पास से 13 हजार रुपये नकद और जेवर लेकर अलीगढ़ से फरार हो गया। मामला 15 दिसंबर को उस समय सामने आया जब लोगों ने कमरे से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि जब बेड के बक्से को खोला गया तो महिला का शव बरामद हुआ। डीसीपी जॉय तिर्की के मुताबिक आरोपी को शनिवार सुबह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article