Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi-NCR: मौसम विभाग का अगले तीन दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट

Delhi-NCR: अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी

08:33 AM Feb 27, 2025 IST | IANS

Delhi-NCR: अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। आसमान पर बादल छाए हुए हैं और अधिकतम पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को बारिश के बाद 28 और 1 मार्च को तेज तूफान के साथ तेज बारिश का सामना भी लोगों को करना पड़ सकता है, जिसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में यह दर्शाया गया है कि लगातार बढ़ते अधिकतम तापमान में इस दौरान गिरावट दर्ज की जाएगी और दिन में हो रही इस गर्मी से भी लोग राहत महसूस करेंगे।

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 27 फरवरी के दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है और इस दिन आसमान पर बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होगी। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है कि 28 फरवरी को तेज हवाओं के साथ तेज बारिश का सामना भी एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है और इस दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

इसके बाद 1 मार्च को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इसके बाद लगातार तीन दिनों तक न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।

2 मार्च की बात करें तो उस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि 3 मार्च को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement
Next Article