Aaj Ka Mandi Ka Bhav 8 July: बारिश में बढ़ी सप्लाई, दिल्ली की मंडी में बदला फल-सब्जी का भाव, देखें आज का रेट
Aaj Ka Mandi Ka Bhav 8 July: दिल्ली की प्रमुख मंडियों में 8 जुलाई 2026 को फल और सब्जियों के दाम में हल्का उतार चढ़ाव देखने को मिला है और मंडियों में सप्लाई बेहतर होने के कारण कुछ सब्जियों के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि कुछ के भाव में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। अगर आप भी थोक में फल सब्जी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले आज का भाव जरूरी चेक करें।
सब्जियों के ताजा भाव
मंडी व्यापारियों के अनुसार आज टमाटर के दाम में गिरावट देखी गई है और जबकि प्याज-आलू के भाव में हल्की तेजी देखी गई है।
| सब्जी | न्यूनतम भाव (₹) | अधिकतम भाव (₹) |
|---|---|---|
| टमाटर | 25 | 35 |
| आलू | 30 | 40 |
| प्याज | 35 | 60 |
| गाजर | 55 | 70 |
| भिंडी | 40 | 60 |
| हरी मिर्च | 70 | 100 |
| बीन्स | 80 | 120 |
फलों के भाव (प्रति किलो)
फलों की सप्लाई बढ़ने के बाद भी फलों के दाम कंट्रोल में हैं और ग्राहकों को राहत मिल रही है।
| फल | न्यूनतम भाव (₹) | अधिकतम भाव (₹) |
|---|---|---|
| सेब | 150 | 240 |
| केला | 25 | 50 |
| आम | 60 | 120 |
| संतरा | 40 | 70 |
| तरबूज | 20 | 30 |
दिल्ली की आजादपुर मंडी का भाव
दिल्ली की आजादपुर और अन्य मंडियों में इस समय सप्लाई अच्छी बनी हुई है, जिससे कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है। मांग और सप्लाई के आधार पर रोजाना भाव में हल्का बदलाव संभव है।आने वाले दिनों में मौसम और ट्रांसपोर्ट लागत के आधार पर कीमतों में बदलाव हो सकता है।

Join Channel