Aaj Ka Mandi Ka Bhav 9 July: थोक में सब्जियों और फलों को खरीदने से पहले देखें ताज़ा रेट, जानें आज क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा
दिल्ली की प्रमुख मंडियों आजादपुर, गाजीपुर और ओखला मंडी में थोक में फल और सब्जियों की सेल होती है ट्रक भर-भरकर शहर के कई क्षेत्रों में मंडियों से सब्जी ले जाकर बेची जाती है लेकिन बारिश और ट्रांसपोर्ट के खर्चे पर इन सभी की कीमत निर्भर रहती है। आज 9 जुलाई 2026 को कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है वहीं कुछ सब्जियों के भाव में उछाल देखने को मिला है। अगर आप भी थोक में सब्जी खरीदना चाहते है तो पहले चेक करें मंडी में आज का ताजा भाव
सब्जियों के ताजा भाव
मंडी में आज टमाटर के भाव में हल्की गिरावटआई है, वहीं आलू और प्याज के भाव में हल्का उछाल देखा गया है।
| सब्जी | न्यूनतम भाव (₹/किलो) | अधिकतम भाव (₹/किलो) |
|---|---|---|
| टमाटर | ₹25 | ₹35 |
| आलू | ₹30 | ₹40 |
| प्याज | ₹35 | ₹60 |
| गाजर | ₹55 | ₹70 |
| भिंडी | ₹40 | ₹55 |
| बैंगन | ₹25 | ₹40 |
| शिमला मिर्च | ₹50 | ₹80 |
| हरी मिर्च | ₹70 | ₹100 |
| लौकी | ₹20 | ₹30 |
| खीरा | ₹20 | ₹35 |
मंडी में आज फलों का भाव
| फल | न्यूनतम भाव | अधिकतम भाव | वजन |
|---|---|---|---|
| सेब | ₹120 | ₹240 | प्रति किलो |
| केला | ₹25 | ₹50 | प्रति दर्जन |
| आम | ₹60 | ₹120 | प्रति किलो |
| अंगूर | ₹70 | ₹120 | प्रति किलो |
| संतरा | ₹40 | ₹80 | प्रति किलो |
| अमरूद | ₹40 | ₹90 | प्रति किलो |
सब्जियों की कीमतें सप्लाई और मौसम पर निर्भर
दिल्ली में मंडी व्यापारियों के अनुसार, इस समय सब्जियों की कीमतें सप्लाई और मौसम पर निर्भर कर रही हैं। मानसून के चलते कुछ क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे प्याज और आलू के दाम बढ़े हैं। आज 9 जुलाई 2026 को दिल्ली की मंडियों में सब्जियों के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आने वाले दिनों में मौसम और सप्लाई के आधार पर कीमतों में और बदलाव देखा जा सकता है। अगर आप भी थोक में खरीदादरी करना चाहते है तो पहले स्थानीय मंडी के भाव जरूर जांच लें।

Join Channel