W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aaj Ka Mausam 1 July 2026: महीने की शुरूआत में दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम, झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

10:07 AM Jul 01, 2026 IST | Himanshu Negi
aaj ka mausam 1 july 2026  महीने की शुरूआत में दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम  झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट  जानें आज का वेदर अपडेट
Aaj Ka Mausam 1 July 2026

देशभर में भीषण गर्मी से अब लोगों की राहत मिलने लगी है। दिल्ली समते कई राज्यों में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है और आज महीने की शुरूआत में ही मौसम सुबह सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बादल, बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी साथ ही कई राज्यों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है और आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है। जानते है Aaj Ka Mausam 1 July 2026 को कैसा रहेगा

Advertisement

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today

दिल्ली में मानसून से पहले मौसम ने अब पूरी तरह करवट ले लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 1 और 2 जुलाई को बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अनुमान लगाया गया है और इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज 1 जुलाई को आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Advertisement

तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट

Tamil Nadu Weather Today
Tamil Nadu Weather Today

मौसम विभाग ने आज उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, दक्षिण तमिलनाडु में आज अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने कोयंबटूर जिले के पहाड़ी क्षेत्रों तथा नीलगिरि और थेनी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारी बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

Advertisement

चेन्नई बादल छाए रहने का पूर्वानुमान

चेन्नई के लिए मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। शहर के कुछ हिस्सों में आज शाम तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि आज दिन के समय तापमान सामान्य के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन बादल छाए रहने और रुक-रुक कर होने वाली बारिश से उमस से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।

कई राज्यों में बदलेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जशपुर और सुकमा जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। गुजरात के अमरेली, आणंद, भरूच, भावनगर, दादरा और नगर हवेली, दमन, नवसारी, सूरत, वडोदरा और वलसाड में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश के बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×