W3Schools
Advertisement

Aaj Ka Mausam 12 June 2026: दिल्ली से यूपी तक कूल-कूल हुआ मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज का वेदर

10:13 AM Jun 12, 2026 IST | Himanshu Negi
aaj ka mausam 12 june 2026  दिल्ली से यूपी तक कूल कूल हुआ मौसम  कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट  जानें आज का वेदर
Aaj Ka Mausam 12 June 2026 (AI Generated Image)

Aaj Ka Mausam 12 June 2026: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश, तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश, बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। जिससे जलभराव और यातायात प्रभावित होने की संभावना बढ़ सकती है। IMD ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल…

Advertisement

Delhi Weather Today: राजधानी में बदला मौसम

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (credit: social media)

दिल्ली 11 जून की देर रात से हल्की बारिश और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है आज मौसम विभाग ने 12 जून के लिए बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है और अब लगभग 33 डिग्री तापमान पहुंच गया है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आज दिल्ली में दिनभर गरज के साथ बारिश का अनुमान है। इस दौरान हल्की बारिश, बिजली कड़कने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Advertisement

Madhya Pradesh Weather Today: बिजली गिरने की संभावना

मध्य प्रदेश में भी अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाएं और लू चलने की चेतावनी जारी की है।  निवाड़ी, ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और सिंगरौली जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

Advertisement

Bihar Weather Today: कई जिलों में बारिश

Bihar Weather
Bihar Weather (credit: social media)

बिहार में भी मौसम ने करवट ले ली है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने बिहार के कई राज्यों में बारिश, तेज हवा और ओले गिरने का अनुमान लगाया है जिससे 12 जून को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। सारण, समस्तीपुर, सुपौल पटना, पश्चिम-पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Uttar Pradesh Weather Today: यूपी में बारिश का अलर्ट

उत्तरप्रदेश में भी मौसम कूल-कूल हो गया है और आज 12 जून 2026 को मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश, ओले गिरने और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं तापमान में गिरावट लाएगी। बता दें कि अलीगढ़, आगरा, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर, मुजफ्फरनगर , बुलंदशहर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×