W3Schools
Advertisement

सावधान! अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, 10 राज्यों में बारिश-बर्फ़बारी की आशंका, चलेंगी तूफानी हवाएं

08:18 AM Jan 29, 2026 IST | Bhawana Rawat
सावधान  अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम  10 राज्यों में बारिश बर्फ़बारी की आशंका  चलेंगी तूफानी हवाएं
Aaj Ka Mausam 29 Jan

Aaj Ka Mausam 29 Jan: देशभर में मौसम का मिज़ाज फिर बदल रहा है। पहाड़ों पर जहां बर्फ़बारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के अंदर 10 राज्यों में भारी बारिश, बर्फ़बारी और तूफानी हवाओं के साथ ओवावृष्टि की संभावना जताई है।

Advertisement

IMD के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ जनवरी से सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी को प्रभावित करने की आशंका है। वही पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बर्फ़बारी हो सकती है। इसकी वजह से ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी। आइए जानते हैं, देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Advertisement

Heavy Rain Alert: इन राज्यों में होगी बारिश और बर्फ़बारी

Aaj Ka Mausam 29 Jan
Heavy Rain Alert (Image- Social Media)

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों-जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फ़बारी होगी। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और राजस्थान में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं।

Advertisement

Delhi Weather

Aaj Ka Mausam 29 Jan
Delhi Weather (Image- Social Media)

राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली है, बारिश के बाद से ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने आज आज दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। आज भी दिल्ली में बदल छाए रहेंगे और ठंड महसूस होगी। यहां पर अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में भी सुधार हुआ।

Uttar Pradesh Weather

Aaj Ka Mausam 29 Jan
Uttar Pradesh Weather (Image- Social Media)

उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं चलने के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के दौरान कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 31 से 2 फरवरी के बीच फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी-बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, रात का पारा 3-5 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि दिन के तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा।

Jammu-Kashmir Weather

Aaj Ka Mausam 29 Jan
Jammu-Kashmir Weather  (Image- Social Media)

कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फ़बारी के चलते तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे वाहनों की रफ़्तार धीमी हो गई है। अब बर्फबारी के बाद पाला गिरने से घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस में बना रहेगा। गुरुवार को श्रीनगर में माइनस 2, गुलमर्ग में माइनस 5, सोनमर्ग में माइनस 4 और पहलगाम में माइनस 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। IMD ने अगले 3 दिनों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 28 Jan: दिल्ली में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, 8 राज्यों में आंधी-बारिश और 50KM की तेज हवाओं का अलर्ट

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×