Aaj Ka Mausam 29 May 2026: बारिश, आंधी, तूफान ने बदला मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam 29 May 2026: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्लीवासियों को अब राहत मिल गई है। दिल्ली-एनसीआर में कल शाम से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश, आंधी और धूल भरी हवाओं ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। दिल्ली, यूपी राजस्थान समेत कई राज्यों में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है वहीं पहाड़ों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है और दिल्ली में तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया है, जानते है आपके शहर में आज मौसम कैसा रहेगा।
Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश का अलर्ट

पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी और लू के कारण लोगों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन कल शाम शुरू हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और राहत मिली है। दिल्ली में तीन दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है और 29 मई को एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज दिनभर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह से लेकर शाम तक तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 1 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Uttar Pradesh Weather Today: यूपी में बदला मौसम
यूपी के कई जिलों में आंधी का कहर देखने को मिला है। 28 मई रात तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर खंभे उखड़ गए। मौसम विभाग ने 31 मई तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। बता दें कि आगरा, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, लखीमपुर खीरी, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी किया था।
Uttarakhand Weather Today: ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में भी मौसम बदलने से राहत मिल गई है। आज 29 मई को मौसम विभाग ने मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है साथ ही पहाड़ी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बादल गरजना, बर्फबारी, बारिश के साथ ही तेज हवाओं का अनुमान लगाया है।

Join Channel