W3Schools
Advertisement

डीसीपी विनीत कुमार और उनके ऑपरेटर की बहादुरी से बची एसीपी विवेक भगत की जान, जाने क्या है मामला ?

10:29 PM Jul 24, 2026 IST | Sumant Chaudhary
डीसीपी विनीत कुमार और उनके ऑपरेटर की बहादुरी से बची एसीपी विवेक भगत की जान  जाने क्या है मामला
DCP Vineet Kumar

Delhi Crime News : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बुधवार को जब उग्र भीड़ ने एसीपी (कनॉट प्लेस) विवेक भगत को चारों ओर से घेरकर हमला किया, तब डीसीपी (आईएफएसओ) विनीत कुमार और एसीपी राजौरी गार्डन शरत चंद्र निर्मल ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। अगर दोनों राहुल सिवाच के साथ समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते, तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी। दोनों अधिकारियों ने जान की परवाह किए बिना भीड़ में प्रवेश किया और गंभीर रूप से घायल एसीपी विवेक भगत को कवर देकर सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।

Advertisement

हालांकि, हमले में विवेक भगत को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बचाने के दौरान डीसीपी विनीत कुमार के ऑपरेटर राहुल सिवाच को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। अगर दोनों अधिकारी समय रहते मौके पर न पहुंचते, तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी।

Advertisement

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब डीसीपी विनीत कुमार विवेक भगत को उग्र भीड़ से बचाने के लिए पहुंचे, तो उपद्रवी लगातार उन पर जानलेवा हमला कर रहे थे। तब उनके ऑपरेटर राहुल सिवाच और एसीपी शरत चंद्र निर्मल ने उन्हें तुरंत कवर दिया। शरत का ड्यूटी टाइम शाम सात बजे ही पूरा हो गया था, बावजूद इसके वे हालात को देखते हुए विनीत की टीम के साथ ड्यूटी पर ही मौजूद थे।

Advertisement

इसी बीच बुधवार रात करीब सवा आठ बजे एसीपी विवेक भगत पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। वह भीड़ के बीच फंस चुके थे। अगर डीसीपी विनीत कुमार की टीम को मौके पर पहुंचने में जरा भी देरी होती, तो विवेक भगत की जान पर बात आ सकती थी।

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×