अब Ration card बनवाने के लिए नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर! बस 10 मिनट में ऐसे करें Online Registration
Apply New Ration Card Online: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दरअसल दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे आवेदन (Delhi Ration Card Registration)कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और लंबी लाइनों में लगने की परेशानी भी खत्म होगी।
दिल्ली में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदक का दिल्ली का स्थायी निवासी (Delhi Ration Card Online Process) होना जरूरी है। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पहले से राशन कार्ड नहीं होना चाहिए।
निम्न परिस्थितियों में नया राशन कार्ड बनवाया जा सकता है:
- नया परिवार बनने पर
- पुराने राशन कार्ड के रद्द या सरेंडर होने पर
- दिल्ली में स्थायी रूप से रहने आने पर
- पात्र परिवार के पास पहले राशन कार्ड न होने की स्थिति में
Apply New Ration Card Online: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है। इनमें शामिल हैं:
- परिवार के मुखिया का आधार कार्ड
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बिजली या पानी का बिल
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- किराए के मकान में रहने वालों के लिए रेंट एग्रीमेंट
सभी दस्तावेज साफ और सही होने चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई परेशानी न आए।
How to Apply for New Ration Card Online in Delhi: ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया

स्टेप 1: पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
सबसे पहले दिल्ली सरकार के e-District Portal पर जाएं। यदि आपका अकाउंट नहीं बना है तो "Register" ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाइल पर आए OTP के जरिए सत्यापन पूरा करें और अपनी यूजर आईडी तथा पासवर्ड बनाएं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें।
स्टेप 2: राशन कार्ड सेवा का चयन करें
लॉगिन करने के बाद "Apply Online" ऑप्शन चुनें। यहां "Food Security under NFSA" सेवा पर क्लिक करें। इसके बाद "New Ration Card Application" फॉर्म खोलें।
अब मांगी गई जानकारी भरें, जैसे:
- परिवार के मुखिया का नाम
- आधार नंबर
- मोबाइल नंबर
- पूरा पता
- परिवार के सभी सदस्यों का विवरण
- आय संबंधी जानकारी
- बैंक खाते की जानकारी
स्टेप 3: दस्तावेज अपलोड करें
- अब सभी जरूरी दस्तावेज (Documents) PDF या JPG फॉर्मेट में अपलोड करें।
- इसमें आधार कार्ड, फोटो, निवास प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल होंगे।
- दिल्ली सरकार के नियमों के अनुसार आय प्रमाण पत्र आवेदन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसे अपलोड करना न भूलें।
स्टेप 4: आवेदन जमा करें
- फॉर्म भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें।
- यदि सारी जानकारी सही है तो "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद आपको एक Application Reference Number मिलेगा।
- इस नंबर को सुरक्षित रखें क्योंकि भविष्य में आवेदन की स्थिति जानने और अन्य कार्यों के लिए इसकी जरूरत पड़ेगी।
यह भी पढ़ें: करावल नगर के Dayalpur में MCD का एक्शन! सड़क किनारे बने सैकड़ों मकानों पर चला Bulldozer

Join Channel