W3Schools
Advertisement

प्ले स्कूल में मासूम के साथ दरिंदगी, दर्ज नहीं हो सके माता-पिता के बयान

10:11 PM Sep 01, 2026 IST | Sumant Chaudhary
प्ले स्कूल में मासूम के साथ दरिंदगी  दर्ज नहीं हो सके माता पिता के बयान
प्रतीकात्मक तस्वीर

East Delhi News : जाफराबाद इलाके के प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ कथित दरिंदगी के मामले में मंगलवार को बच्चे के माता-पिता के बयान बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने दर्ज होने थे, लेकिन कुछ कारणों के चलते बयान दर्ज नहीं हो सके। इसके बाद देर शाम परिजन वापस लौट आए। मंगलवार को मासूम की काउंसलिंग भी नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मासूम की हालत स्थिर है। बुधवार को एक बार फिर उसकी एमएलसी कराई जाएगी।

Advertisement

उधर, बच्चे के परिजनों ने पुलिस पर जांच में सुस्ती बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मामले में अभी तक सिर्फ आया को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में क्लास में मौजूद एक टीचर भी मासूम के साथ मारपीट करती नजर आ रही है।
पुलस के मुताबिक बच्चे के साथ हुई घटना की सभी पहलुओं से बारीकी से जांच की जा रही है। स्कूल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लगातार खंगाली जा रही है। बच्चे की क्लास से जुड़ी सभी शिक्षिकाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Advertisement

इसके अलावा स्कूल के अन्य स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद मासूम के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है। डॉक्टरों ने कुछ समय तक काउंसलिंग के बाद बच्चे के धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद जताई है। पूरे मामले पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

यहां बता दें कि जाफराबाद स्थित प्ले स्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ टीचर और आया द्वारा कथित तौर पर मारपीट और दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा गया और उसे भूखा भी रखा गया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल की डायरेक्टर, प्रिंसिपल, टीचर और आया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान गड़बड़ियां सामने आने के बाद दिल्ली सरकार के आदेश पर स्कूल को सील कर दिया गया है।

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×