W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बुराड़ी परिवहन विभाग में अव्यवस्था पर सीएम की सख्त फटकार, भीषण गर्मी से राहत के लिए बनेगा आधुनिक वेटिंग रूम

04:42 PM Jun 03, 2026 IST | Khushi Srivastava
बुराड़ी परिवहन विभाग में अव्यवस्था पर सीएम की सख्त फटकार  भीषण गर्मी से राहत के लिए बनेगा आधुनिक वेटिंग रूम
CM Rekha Gupta Visit to Burari Transport Office

CM Rekha Gupta Visit to Burari Transport Office: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बुराड़ी स्थित परिवहन विभाग के निर्माणाधीन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, जिला परिवहन कार्यालय, वाहन निरीक्षण इकाई और हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने डीटीओ कार्यालय में आए लोगों की परेशानी देख अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। लोगों ने सीएम को बताया कि गर्मी में लंबे समय तक दफ्तर के बाहर इंतजार करना पड़ता है। यहां न तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है और नहीं साफ पीने का पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं हैं। इस पर मुख्यमंत्री काफी नाराज हुईं और उन्होंने अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को बाहर प्रतीक्षा करने के लिए बाध्य न किया जाए।

Advertisement

आवेदकों के लिए आधुनिक वेटिंग रूम और बुनियादी सुविधाओं के निर्देश

तत्काल प्रभाव से सभी आवेदकों के लिए अंदर बैठने की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में लोगों को प्रतीक्षा करवाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है इसीलिए लोगों के लिए पर्याप्त क्षमता वाला आधुनिक वेटिंग रूम विकसित किया जाए, जहां बैठने की समुचित व्यवस्था, पीने के साफ एवं ठंडे पानी, पंखे, कूलर, स्वच्छ शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे परिसर का एक समग्र पुनर्विकास प्लान तैयार किया जाए, जिसमें नागरिक सुविधाएं, पार्किंग, हरित क्षेत्र, प्रशासनिक कार्यालय, प्रशिक्षण सुविधाएं और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास किया जा सके।

Advertisement

निर्माणाधीन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन प्रोजेक्ट का निरीक्षण

इससे पहले सीएम ने सबसे पहले निर्माणाधीन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि नए स्टेशन में एक समय में पांच वाहनों की जांच की जा सकेगी और हर साल 80 से 90 हजार व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच की क्षमता विकसित होगी। सीएम निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित सीमा के भीतर पूरा किया जाए। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहन निरीक्षण प्रणाली को नवीनतम तकनीकों के अनुरूप उन्नत किया जाए ताकि फिटनेस परीक्षण अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और प्रभावी बन सके।

Advertisement

हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण प्रणाली और स्वतंत्र मूल्यांकन

बाक्स प्रशिक्षण की गुणवत्ता का स्वतंत्र मूल्यांकन किया जाए सीएम ने हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में ड्राइविंग सिमुलेशन कक्ष, तकनीकी प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं, इंजन व वाहन प्रणाली प्रशिक्षण कक्षों व कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में उपलब्ध सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण प्रणाली की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और परिणामों का समय-समय पर स्वतंत्र मूल्यांकन भी किया जाए ताकि प्रशिक्षित चालकों की दक्षता को और बेहतर बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें: मृतकों को ₹2लाख मुआवजे का ऐलान…Malviya nagar हादसे से दहली दिल्ली! CM Rekha Gupta ने 21 लोगों की मौत पर जताया दुख
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×