W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजौरी गार्डन में अफ्रीकी ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ा वार, सप्लायर गिरफ्तार

06:19 PM Jul 01, 2026 IST | Avinay
राजौरी गार्डन में अफ्रीकी ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ा वार  सप्लायर गिरफ्तार
Delhi : राजौरी गार्डन में अफ्रीकी ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ा वार, सप्लायर गिरफ्तार

Delhi : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने दिल्ली में सक्रिय एक अफ्रीकी ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके भारतीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप (37) निवासी किशनगढ़, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से कमर्शियल क्वांटिटी की एमडीएमए, 10 ग्राम कोकीन और 9 एक्स्टेसी टैबलेट बरामद की गई हैं।

Advertisement

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि वह वसंत कुंज में रहने वाले अफ्रीकी नागरिक स्टेनली के इशारे पर युवाओं तक नशीले पदार्थ पहुंचाने का काम करता था।
डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि यह कार्रवाई राजौरी गार्डन थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान की गई। इससे पहले 22 जून को टैगोर गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास राम कुमार नामक आरोपी को 6.62 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि वह स्टेनली नामक अफ्रीकी नागरिक से ड्रग्स लेकर उसकी सप्लाई करता था।

Advertisement

फरार अफ्रीकी नागरिक स्टेनली और उसके पूरे ड्रग्स नेटवर्क की तलाश में जुटी

इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से संदीप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने भी कबूल किया कि वह स्टेनली के निर्देश पर ग्राहकों तक ड्रग्स पहुंचाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11.57 ग्राम एमडीएमए (कमर्शियल क्वांटिटी), 10 ग्राम कोकीन और 9 एक्स्टेसी टैबलेट बरामद की हैं। अब पुलिस फरार अफ्रीकी नागरिक स्टेनली और उसके पूरे ड्रग्स नेटवर्क की तलाश में जुटी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि दिल्ली-एनसीआर में इस गिरोह के संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशीले पदार्थों की सप्लाई किन इलाकों में की जा रही थी।

Advertisement

 यह भी पढ़ें : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के करीबी समेत दो गिरफ्तार

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×