W3Schools
Advertisement

दिल्ली सरकार ने डेढ़ साल में बनाया घोटालों का रिकॉर्ड, चावल मामले में दूसरी एफआईआर : सौरभ भारद्वाज

09:34 PM Sep 01, 2026 IST | Sumant Chaudhary
दिल्ली सरकार ने डेढ़ साल में बनाया घोटालों का रिकॉर्ड  चावल मामले में दूसरी एफआईआर   सौरभ भारद्वाज
Saurabh Bhardwaj

Delhi News : आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर चावल घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के मामलों में दूसरी एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग के बाद अब चावल मामले में सीबीआई की एफआईआर सामने आई है, जिसमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का भी उल्लेख है।

Advertisement

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली के गरीबों और प्रवासी मजदूरों के लिए उपलब्ध कराए गए 50,645 मीट्रिक टन चावल की हेराफेरी की गई और इसे हरियाणा की एक कंपनी को बेच दिया गया। उनका आरोप है कि सीबीआई की एफआईआर के अनुसार नेरमैक की ओर से 7 जनवरी 2026 को मंत्री से ओएमएसएस योजना के तहत बिना ई-ऑक्शन प्रति सप्ताह 31 हजार मीट्रिक टन चावल आवंटित करने का अनुरोध किया गया था।

Advertisement

भारद्वाज का आरोप है कि मंत्री ने यह पत्र विभागीय कमिश्नर के बजाय एडिशनल कमिश्नर को भेजा। इसके बाद एडिशनल कमिश्नर अरुण कुमार झा ने एफसीआई को पत्र भेजकर चावल के आवंटन और आपूर्ति के लिए एनओसी दी। उन्होंने दावा किया कि बाद में नेरमैक ने दोबारा 31 हजार मीट्रिक टन चावल की मांग की और एफसीआई को भुगतान तथा आपूर्ति के लिए लगातार फॉलोअप किया गया।

Advertisement

आप नेता ने कहा कि निलंबित एडिशनल कमिश्नर अरुण कुमार झा ने कारण बताओ नोटिस के जवाब में कथित तौर पर कहा है कि एफसीआई को पत्र मंत्री सिरसा से चर्चा और उनके निर्देश के बाद भेजा गया था। भारद्वाज ने सीबीआई से मांग की कि संबंधित मंत्री की भूमिका की भी जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि नेरमैक के कौन-कौन लोग दिल्ली सचिवालय आए और किन अधिकारियों से मिले। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि चावल वास्तव में दिल्ली के गरीबों में बांटा गया था तो सरकार ने इसके वितरण का कोई सार्वजनिक विवरण क्यों नहीं दिया।

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×