W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, ‘लक्ष्मी योजना’ को दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी

दिल्ली सरकार ने 'लक्ष्मी योजना' को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत दिल्ली की योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
05:33 PM Jul 28, 2026 IST | Bhawana Rawat
दिल्ली सरकार ने 'लक्ष्मी योजना' को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत दिल्ली की योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये  ‘लक्ष्मी योजना’ को दिल्ली सरकार ने दी मंजूरी
Delhi Laxmi Yojana 2026

दिल्ली की महिलाओं के अच्छी खबर है। रक्षाबंधन से पहले दिल्ली सरकार ने ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है। इन योजना के तहत अब योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 1 अगस्त को पोर्टल लॉन्च कर दिया जाएगा। रक्षाबंधन पर महिलाओं की पहली किस्त आ जाएगी। इस योजन से न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि त्योहारों में उनके चेहरे पर अलग ही खुशी होगी।

Advertisement

कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

इस योजना के पैसे महिलाओं के बैंक खातों में सीधी ट्रांसफर (DBT) की जाएगी, ये योजना सरकार की तरफ से महिलाओं के तोहफा माना जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' को मंजूरी दे दी गई है। अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।

Advertisement

Advertisement

किन महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ?

  • महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • जो महिला दिल्ली की स्थायी निवासी हो और उनका आधार कार्ड हो।
  • बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की आय निर्धारित सीमा (लगभग ₹2.5 लाख से ₹5 लाख तक) से ज्यादा होनी चाहिए।
  • परिवार पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन न हो।

ऑनलाइन करें आवेदन

दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही उन्हें एक स्व-घोषणा पत्र (हलफनामा) देना होगा, जिसमें यह पुष्टि करनी होगी कि वे कम से कम पिछले 10 सालों से दिल्ली में रह रही हैं।

CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दिलाया भरोसा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि सरकार बनने के सवा साल के अंदर हमने आपने वादा किया है। उन्होंने इस मौके पर दिल्ली की महिलाओं को बधाई दी और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके कल्याण के लिए हमेशा काम करती रहेगी।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×