W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कमला नगर में 21वीं जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए एलजी संधू्

08:25 PM Jul 19, 2026 IST | Avinay
कमला नगर में 21वीं जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए एलजी संधू्
LG Sandhu attended the 21st Jagannath Rath Yatra festival

Delhi : दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू रविवार को कमला नगर स्थित गीता भवन पंचायती धर्मशाला ट्रस्ट की ओर से आयोजित 21वीं जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया।

Advertisement

उपराज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। एलजी संधू ने कहा कि दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विविधता है।

Advertisement

देश के हर हिस्से की परंपराओं और संस्कृति को यहां समान सम्मान मिलता है और उन्हें पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की साझा सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का संदेश देते हैं।

Advertisement

उपराज्यपाल ने भगवान जगन्नाथ से सभी लोगों के लिए शांति, सुख, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना भी की। उन्होंने अपने संदेश का समापन 'जय जगन्नाथ' के उद्घोष के साथ किया।

यह भी पढ़ें : Delhi News : राजीव नगर में हादसा, निर्माणाधीन इमारत की बिल्डिंग मटेरियल लिफ्ट गिरने से महिला की मौत

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×