मालवीय नगर अग्निकांड के बाद MCD का बड़ा एक्शन, नियमों की अनदेखी करने वाले कई होटलों पर लटका ताला
Delhi Malviya Nagar Hotels Closed: दिल्ली के फ्लोरिश स्टे होटल में हुई भीषण आग की घटना के बाद मालवीय नगर इलाके में हड़कंप मच गया है। अब यहां नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे दर्जनों होटलों को खाली कराकर उन पर ताले लटका दिए गए हैं। जांच के दौरान प्रशासन ने ऐसे एक दर्जन से अधिक होटलों को चिन्हित किया है, जो तय मानकों का उल्लंघन कर धड़ल्ले से चल रहे थे।
Dozens of Hotels Closed: होटल मालिकों ने खुद ही लगा लिए ताले
मालवीय नगर अग्निकांड के बाद आस-पास के होटलों ने खुद ही ताले लगा दिए हैं। घटना के बाद भी बुधवार दोपहर तक इन होटलों में लोग रुके हुए थे, लेकिन होटल मालिकों ने सभी से होटल खाली करवा लिया और फिर सभी लाइट्स बंद करके होटलों पर ताला लगा दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि बंद किए गए इन होटलों की स्थिति भी हूबहू हादसे वाले होटल जैसी ही है। होटलों में आने -जाने के लिए सिर्फ एक ही रास्ता था, जो महज तीन फीट का है। आग लगने पर यहां बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।
हादसे के बाद LG ने लिया एक्शन
इस भीषण अग्निकांड में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इसके कुछ घंटों बाद ही उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी में अग्नि सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए महीने भर के अभियान का आदेश दिया था। बड़े पैमाने पर चलाया जाने वाला यह अभियान आज यानी 4 जून से शुरू होगा। इसके तहत होटल, लॉज, सराय, नर्सिंग होम, कोचिंग संस्थान, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों विशेष जांच की जाएगी।
Malviya Nagar fire Negligence: होटल के पास नहीं था फायर डिपार्टमेंट का NOC

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के जिस होटल में आग लगने के बाद 21 लोगों की मौत हुई है, उनके पास 6 कमरे बेड और ब्रेकफास्ट स्कीम के तहत चलाने की परमिशन थी। इसके बावजूद होटल मालिक ने 25 कमरे बना रखे थे। होटल के पास फायर डिपार्टमेंट का NOC नहीं था यानी फायर सेफ्टी को लेकर होटल मैनेजमेंट की तरफ से बड़ी लापरवाही हुई है।

Join Channel