दिल्ली में मणिपुर के 55 वर्षीय गिटारिस्ट की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा
दिल्ली के किलोकरी गांव में शोर-शराबे का विरोध करने पर मणिपुर के एक शख्स की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक 55 वर्षीय चोंगथम विक्रम है, जो प्रसिद्ध गिटारिस्ट है। उन्हें 7 लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल छह नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
शोर का विरोध करने पर गिटारिस्ट की हत्या
जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के फेमस गिटारिस्ट विक्रम सिंह रविवार रात को करीब साढ़े 11 बजे अपने घर से कूड़ा डालने के लिए तीसरे फ्लोर से नीचे आए। तभी उन्होंने देखा कि नीचे खड़े कुछ डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारी शोर मचा रहे थे, जब उन्होंने उनसे शोर न करने को कहा तो विवाद हो गया। विक्रम सिंह अपने घर को चले गए, तभी कुछ लड़के उनके पीछे पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब तक विक्रम सिंह का बेटा आया , तो आरोपी फरार हो गए। विक्रम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
Deeply saddened by the tragic passing of renowned Manipuri guitarist and Western music pioneer, Shri Chongtham Vikram Singh, and deeply concerned by the incident in which he was allegedly assaulted near his residence in southeast Delhi.
Shri Vikram Singh’s invaluable… pic.twitter.com/MH49Pcdh8A
— N. Biren Singh (@NBirenSingh) September 7, 2026
इस मामले में पुलिस को CCTV फुटेज मिली, जिसके आधार पर जांच की गई। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 15 साल के एक नाबालिग को भी पकड़ा है। आरोपियों की पहचान भरत कुमार (19 वर्षीय), प्रमोद (26 वर्षीय), रमजान खान (22 वर्षीय), दीपांशु (21 वर्षीय), मोहन विश्वकर्मा (32 वर्षीय), विजय (36 वर्षीय) और मन्नू (26 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर सातों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Join Channel