W3Schools
Advertisement

दिल्ली मेट्रो प्लेटफॉर्म पर कपल ने की ऐसी हरकत, Video हुआ Viral, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

दिल्ली मेट्रो अक्सर अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए चर्चा में रहती है। हाल ही में एक कपल का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़का और लड़की मेट्रो प्लेटफॉर्म पर खुलेआम रोमांस और किस करते नजर आ रहे हैं।
04:27 PM Sep 02, 2026 IST | Bhawana Rawat
दिल्ली मेट्रो अक्सर अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए चर्चा में रहती है। हाल ही में एक कपल का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। इस वीडियो में एक लड़का और लड़की मेट्रो प्लेटफॉर्म पर खुलेआम रोमांस और किस करते नजर आ रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो प्लेटफॉर्म पर कपल ने की ऐसी हरकत  video हुआ viral  लोगों ने जमकर किया ट्रोल
Delhi Metro Couple Viral Video

अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपकी फीड में भी दिल्ली मेट्रो से जुड़ी कोई न कोई वीडियो जरूर आती होगी। दिल्ली मेट्रो अपनी सर्विस से ज्यादा यात्रियों की अजीबोगरीब हरकतों के लिए चर्चा में रहती है। मेट्रों में सिंगिंग, डांसिंग और रोमांस के बाद किसी ने ये नहीं सोचा होगा कि ऐसी हरकत भी वहां हो सकती है। ऐसे में एक कपल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिनकी हरकत की लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं, क्या है वायरल वीडियो में ऐसा।

Advertisement

वीडियो में क्या दिखा?

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का और लड़की मेट्रो के प्लेटफॉर्म पर बैठे हैं। दोनों आपस में रोमांस और किश करते नजर आ रहे हैं। वहां पर एक यात्री भी नजर आ रही है, लेकिन इसके बावजूद भी लड़का और लड़की को शर्म नहीं आती, दोनों लगातार किश करते रहते हैं। वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो काफी वायरल हो गया, जिसके बाद लोग इन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

यहां देखें Viral Video:-

 

View this post on Instagram

 

Advertisement

वीडियो पर लोगों का फूटा गुस्सा

इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्यार अपनी जगह है, लेकिन सार्वजानिक स्थानों पर गरिमा और मर्यादा रखनी जरुरी है। मेट्रो कोई रोमांस करने की नहीं, बल्कि यात्रा करने के लिए है। लेकिन कुछ लोगों की अश्लील हरकतों की वजह से दिल्ली मेट्रों अपनी सर्विस से ज्यादा इस चीज के लिए फेमस हो गई है। ये कोई पहली वीडियो नहीं है, इससे पहले भी ऐसी कई वीडियो वायरल हो चुकी है जिसमें कुछ लोग मेट्रों के अंदर अमर्यादित हरकत करते हुए नजर आए हैं।

Also Read: चेहरे पर चोट, पीठ पर रोती हुई बहन… नेपाल बाढ़ के बीच भाई-बहन का ये Video देख भावुक हुए लोग

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×