यह पौधारोपण पहल टिकाऊ भविष्य बनाने की दिशा में एक जन आंदोलन : अरविंदर सिंह लवली
Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित और दिल्ली सरकार के 'मिशन 70 लाख प्लांटेशन ड्राइव' के तहत गांधी नगर के विधायक और यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली मंगलवार को रोहतास नगर विधानसभा के वेलकम झील पार्क में आयोजित 'मेगा प्लांटेशन ड्राइव' में शामिल हुए।
इस अवसर पर अरविंदर सिंह लवली ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए इसे हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसी पहल केवल पौधारोपण कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि एक हरा-भरा, साफ-सुथरा और टिकाऊ भविष्य बनाने की दिशा में लोगों का एक आंदोलन है।
पर्यावरण को बचाने में योगदान दें : लवली
अरविंदर सिंह लवली ने लोगों विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को बचाने में योगदान दें। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और पारिस्थितिक संतुलन और जन-भागीदारी को मजबूत करने वाली पहलों का समर्थन करने के अपने संकल्प को दोहराया।
इस कार्यक्रम का आयोजन रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में किया गया था। इसमें पद्मश्री श्रीमती उमा शंकर पांडेय, अमित शर्मा (आईआरएस), एडीएम (उत्तर-पूर्व) मोहित मिश्रा और दीनदयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय महाजन के साथ-साथ बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय लोग भी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें : दिल्ली को हराभरा बनाने की बड़ी पहल, एक साल में लगेंगे 70 लाख पेड़-पौधे, CM रेखा ने शुरू की मेगा प्लांटेशन ड्राइव 2026

Join Channel