W3Schools "खींचो सेल्फी जीतो इनाम"
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भाई के अपहरण का बदला...ऑटो में बैठाकर ले गए, फिर उतार दिया मौत के घाट

05:51 PM Jul 06, 2026 IST | Avinay
भाई के अपहरण का बदला   ऑटो में बैठाकर ले गए  फिर उतार दिया मौत के घाट
Delhi : भाई के अपहरण का बदला...ऑटो में बैठाकर ले गए, फिर उतार दिया मौत के घाट

Delhi : भाई के अपहरण की कोशिश का बदला लेने के लिए तीन युवकों ने एक खौफनाक साजिश रची। पहले उन्होंने अपने पुराने दुश्मन को बातों में फंसाकर ऑटो में बैठाया, फिर सुनसान यमुना खादर ले जाकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी अलग-अलग राज्यों में छिपते रहे, लेकिन आखिरकार नॉर्थ जिले की पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा दी।

Advertisement

पकड़े गए आरोपियों की पहचान धीरज (32), तरुण उर्फ टन्नी (32) सनी महाजन (19) के रूप में हुई है। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि 21 मई को वजीराबाद थाना पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी कि जगतपुर पुश्ता रोड स्थित यमुना खादर में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

Advertisement

चेहरे पर गंभीर चोटों के कारण पहचान मुश्किल थी, लेकिन हाथ पर बने टैटू के आधार पर मृतक की पहचान नेहरू विहार निवासी चंदन सैनी के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ प्रशांत आनंद और एएटीएस प्रभारी संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

Advertisement

जांच में सामने आया कि 20 मई की रात चंदन एक ऑटो में बैठकर घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने जब चंदन की गतिविधियों और उसके विवादों की जांच की तो शक नेहरू विहार निवासी तरुण उर्फ टन्नी पर गया। पता चला कि चंदन और तरुण के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। घटना से दो दिन पहले चंदन और उसके साथियों ने तरुण के भाई सौरभ के अपहरण की कोशिश की थी। इसी घटना के बाद तरुण ने बदला लेने की ठान ली।

चचेरे भाई और दोस्त ने रची हत्या की साचिश

जांच में खुलासा हुआ कि तरुण ने अपने चचेरे भाई सनी महाजन और दोस्त धीरज के साथ मिलकर हत्या की साजिश बनाई। तीनों ने चंदन को बहाने से ऑटो में बैठाया और यमुना खादर ले जाकर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी महाराष्ट्र, पंजाब, जम्मू, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में ठिकाने बदलते रहे ताकि पुलिस से बच सकें।

लगातार तकनीकी निगरानी, मुखबिरों की सूचना और फील्ड ऑपरेशन के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mandi Ka Bhav 6 July: गर्मी के मौसम में आम और मौसमी फलों की बढ़ी मांग, जानें दिल्ली की मंडी में आज का भाव

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×