W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

BREAKING: दिल्ली में आफत की बारिश, रोहिणी में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, 1 की मौत, मलबे में फंसे कई लोग!

08:17 PM Jul 08, 2026 IST | Amit Kumar
breaking  दिल्ली में आफत की बारिश  रोहिणी में भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग  1 की मौत  मलबे में फंसे कई लोग
Delhi Rohini Building Collapse (credit social media )

Delhi Rohini Building Collapse: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके से बुधवार शाम एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल  सेक्टर-16 में स्थित एक पुरानी चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए बताए जा रहे हैं।  घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग मदद के लिए मौके पर जुट गए।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  जिस इमारत का हिस्सा गिरा वह काफी पुरानी थी। माना जा रहा है कि लगातार हो रही तेज बारिश के कारण इमारत (Building Collapse Due to Heavy Rain) कमजोर हो गई और अचानक ढह गई। हालांकि, बिल्डिंग गिरने की असली वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मौके पर पहुंची दिल्ली फायर सर्विस

Rohini Sector 16 Building Collapse (credit social media )
Rohini Sector 16 Building Collapse (credit social media )

जैस ही हादसे की सूचना दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियों की मिली, वैसे ही टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। इस दौरान  राहत कार्य के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया।  इस दौरान बचावकर्मी जेसीबी और अन्य उपकरणों की के जरिए मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Advertisement

वहीं आसपास के इलाके को भी सुरक्षा के लिहाज से खाली कराया गया है, त ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।  हादसे के बीच एक ऐसा भी नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल,  मलबे में दबा एक व्यक्ति सिर्फ अपना हाथ बाहर निकाल मदद की गुहार लगाते हुए नजर आया। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 एक व्यक्ति की मौत

One Person Killed in Delhi Building Collapse (credit social media )
One Person Killed in Delhi Building Collapse (credit social media )

इस बीच हादसे पर बात करते हुए  रोहिणी के डीसीपी शशांक जैसवाल ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मलबे के नीचे और कितने लोग फंसे हुए हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है। और प्रशासन सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर  तरह की कोशिश कर रहा है।

 शाम 4.30 बजे मिली हादसे की खबर

वहीं दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें इस हादसे की खबर  शाम करीब 4:20 बजे मिली। घटनास्थल का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी इमारत का मलबा सड़क पर फैला हुआ दिखाई दे रहा है। आसपास बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं और बचाव दल के साथ मिलकर मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर पुलिस भी तैनात है ताकि राहत कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: MCD आयुक्त ने दक्षिणी दिल्ली का लिया जायजा, ढलाव घरों पर दो-दो FSTS लगाने के निर्देश

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×