DCP आकांक्षा यादव के मार्गदर्शन में SHO तेजपाल सिंह के नेतृत्व में NSP में चला विशेष अभियान
Delhi : सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीने की बढ़ती प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर-पश्चिम जिले की सुभाष प्लेस थाना पुलिस मैदान में उतर आई है। डीसीपी आकांक्षा यादव के मार्गदर्शन, एसीपी सृष्टि भट्ट की निगरानी और एसएचओ तेजपाल सिंह के नेतृत्व में सुभाष प्लेस थाना इलाके में लगातार विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को खुले में शराब पीने से होने वाले दुष्परिणामों और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मार्केट, पार्क, मॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से संवाद किया।
पुलिस ने की लोगों से सहयोग की अपील
उन्हें बताया गया कि खुले में शराब पीने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है और महिलाओं, बच्चों व परिवारों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने और सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
एसएचओ तेजपाल सिंह ने कहा कि इस अभियान का मकसद लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चेतावनी के बावजूद यदि कोई सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस के इस अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोगों ने सुभाष प्लेस थाना पुलिस की पहल की सराहना की और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान को समय की जरूरत बताया।
यह भी पढ़ें : महिला कॉन्स्टेबल को झूठा रेप केस दर्ज करना पड़ा महंगा, कोर्ट ने दिया FIR का आदेश

Join Channel