उस्मानपुर मर्डर केस में खुलासा: थप्पड़ का बदला लेने के लिए युवक को उतारा मौत के घाट
Delhi : नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने न्यू उस्मानपुर स्थित डीडीए पार्क में तौहीद नामक के युवक की हत्या से पर्दा उठाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्होंने महज महज थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए 19 वर्षीय तौहीद की हत्या कर दी थी।
डीसीपी (नॉर्थ-ईस्ट) राहुल अलवाल ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहनवाज (21), नूर हसन (20) और अनस (21) के तौर पर की है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की माने तो तौहीद ने हत्या से एक दिन पूर्व नूर हसन को मामूली कहासुनी के बाद थप्पड़ मार दिया था।
इसके अलावा उसने शाहनवाज को जान से मारने की धमकी भी दी थी। तौहीद से थप्पड़ का बदला लेने के लिए तीनों ने धोखे से उसे डीडीए पार्क में बुलाया। जहां उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि शनिवार तड़के डीडीए पार्क में एक युवक के खून से लथपथ पड़ा होने की खबर मिली थी। घायल तौहीद को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने जांच की शुरू
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक की पहचान हुई। तौहीद के पिता मोहसिन अंसारी के तौर पर हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटा शुक्रवार रात 10 बजे घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसकी हत्या की जानकारी मिली।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मर्डर केस सुलझाने के लिए एसीपी (सीलमपुर) मलकियत सिंह की देखरेख में एसएचओ (न्यू उस्मानपुर) केएल यादव की टीम ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात से एक दिन पहले तौहीद का एरिया के कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने वारदात के महज 18 घंटे के भीतर वारदात में शामिल तीन आरोपी शाहनवाज, नूर हसन और अनस को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें : टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ी, सेवाश्रय हेल्थ कैंप मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज
Join Channel