W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

1400KM दूर से आकर किया कत्ल.... DU की लेडी प्रोफेसर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा, जानें क्यों की गई थी हत्या

03:03 PM Jun 07, 2026 IST | Bhawana Rawat
1400km दूर से आकर किया कत्ल     du की लेडी प्रोफेसर हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा  जानें क्यों की गई थी हत्या
DU Professor Murder Case Update

DU Professor Murder Case Update: दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित फ्लैट में हुआ डीयू की महिला प्रोफेसर हत्याकांड मामला अब सुलझ गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से दंपति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या की थी। ये दोनों महिला प्रोफेसर के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

Advertisement

आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस

प्रोफेसर की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने कई जांच टीमों का गठन किया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी, जिसके लिए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा था। इस दौरान मिले कुछ अहम सुरागों के आधार पर पुलिस आखिरकार आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।

Advertisement

1400KM का सफर कर हत्या को अंजाम देने पहुंचे

दिल्ली पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में छापेमारी कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने और लोगों को गुमराह करने के लिए आरोपी अपने साथ एक बच्चे को भी लेकर घूम रहे थे। पुलिस का मानना है कि यह पहचान छिपाने की उनकी एक सोची-समझी साजिश थी ताकि किसी को उन पर शक न हो। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 1400 किलोमीटर का सफर तय किया और दिल्ली पहुंचे। यहां आकर उन्होंने हत्या को अंजाम दिया और फिर वापस कोलकाता लौट गए।

Advertisement

DU Professor Murder Case: पुश्तैनी घर को लेकर विवाद

डिप्टी कमिश्नर राजीव कुमार ने इस मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड की कड़ियां कोलकाता में स्थित एक कीमती पुश्तैनी मकान के विवाद से जुड़ी हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी पति-पत्नी कोलकाता में प्रोफेसर के इसी पुश्तैनी घर में किराएदार के तौर पर रह रहे थे, जबकि प्रोफेसर का पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो चुका था।

आरोपी कपल पिछले काफी समय से इस कीमती पुश्तैनी घर को खरीदना चाहता था। प्रोफेसर के माता-पिता और उनके दो भाई-बहन इस संपत्ति को बेचने के लिए तैयार भी हो गए थे, लेकिन डॉ. देबोस्मिता किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी जमीन और उससे जुड़ी यादों को नहीं बेचना चाहती थीं। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

DU Professor Found Dead: कोलकाता में धर दबोचे गए दो आरोपी

DU Professor Murder Case Update
DU Professor Found Dead (Image- Social Media)

पुलिस के मुताबिक, आरोपी किराएदार दंपति ने डॉ. देबोस्मिता को पुश्तैनी मकान बेचने के लिए मनाने की कई बार कोशिश की थी। लेकिन जब वह राजी नहीं हुईं, तो आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए खौफनाक साजिश रच डाली।

आरोपी कपल कोलकाता से दिल्ली पहुंचा और बुधवार को फ्लैट में घुसकर डॉ. देबोस्मिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर के बाहर ताला बंद करके वापस कोलकाता फरार हो गए ताकि किसी को शक न हो। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पीछा किया और उन्हें कोलकाता से ही दबोच लिया। फिलहाल, दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×