W3Schools
Advertisement

हर छत बनेगी सौर ऊर्जा का स्रोत, दिल्ली को ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ाएगी सरकार: रेखा गुप्ता

10:01 PM Nov 04, 2026 IST | Sumant Chaudhary
हर छत बनेगी सौर ऊर्जा का स्रोत  दिल्ली को ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ाएगी सरकार  रेखा गुप्ता
Rekha Gupta

India Renewable Energy Summit : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी की हर छत को सौर ऊर्जा का स्रोत बनाने और दिल्ली को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि सौर ऊर्जा को केवल तकनीकी पहल तक सीमित न रखकर इसे हर परिवार की जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि लोगों को बिजली के बिल में भी राहत मिलेगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो के सोलर प्लेनरी सत्र में दिल्ली की सौर ऊर्जा नीति और स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में दिल्ली सरकार भी केंद्र के साथ मिलकर राजधानी को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। दिल्ली सरकार इस योजना को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Advertisement

दिल्ली में तीन किलोवाट तक फ्री लगाए जा रहे रूफटॉप सोलर ​सिस्टम

Advertisement

रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में तीन किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम मुफ्त लगाए जा रहे हैं, जबकि इससे अधिक क्षमता वाले सिस्टम पर 1.56 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि राजधानी में अब तक करीब एक लाख लोगों ने सौर ऊर्जा अपनाने के लिए पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा दिल्लीवासियों के बीच स्वच्छ ऊर्जा के प्रति बढ़ते विश्वास और जागरूकता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि सौर ऊर्जा का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और प्रत्येक परिवार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। इसके लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को सोलर सिस्टम अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

पूरी दुनिया मिलकर नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में तलाश रही नए अवसर

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट में देश-दुनिया के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और उद्योग जगत के लोगों का एक मंच पर आना स्वच्छ ऊर्जा के भविष्य के लिहाज से महत्वपूर्ण है। आज पूरी दुनिया मिलकर नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए अवसर तलाश रही है। दिल्ली भी इस वैश्विक बदलाव में सक्रिय भागीदारी निभाएगी। सरकार का संकल्प है कि स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार हो, पर्यावरण सुरक्षित रहे और राजधानी ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में देश के लिए एक उदाहरण बने।

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×