W3Schools
Advertisement

13 साल तक इलाज के लिए AIIMS के चक्कर काटती रही बच्ची, हार्ट- लंग्स ट्रांसप्लांट से पहले हुई मौत

दिल्ली AIIMS में 15 वर्षीय तन्वी ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया, जो पिछले 13 सालों से दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। कोटा की रहने वाली तन्वी को जन्म से ही 'दिल में छेद' (वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट) और 'पल्मोनरी एट्रेसिया' जैसी बीमारियाँ थीं।
03:45 PM Sep 02, 2026 IST | Bhawana Rawat
दिल्ली AIIMS में 15 वर्षीय तन्वी ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया, जो पिछले 13 सालों से दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी। कोटा की रहने वाली तन्वी को जन्म से ही 'दिल में छेद' (वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट) और 'पल्मोनरी एट्रेसिया' जैसी बीमारियाँ थीं।
13 साल तक इलाज के लिए aiims के चक्कर काटती रही बच्ची  हार्ट  लंग्स ट्रांसप्लांट से पहले हुई मौत
Kota Teen Dies in Aiims

13 साल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही 15 साल की तन्वी ने मंगलवार सुबह दिल्ली AIIMS में दम तोड़ दिया है। वह जब 2 साल की थी, तबसे इलाज के लिए AIIMS आ रही थी। इलाज के लिए बच्ची को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा, इसके बावजूद भी इलाज नहीं मिला। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि 2015 में सर्जरी की डेट मिली थी और इसके बाद तारीखे बदल दी गई लेकिन सर्जरी नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर डॉक्टरों सर्जरी कर देते, तो उनकी बेटी की जान बच जाती।

Advertisement

बच्ची को क्या बीमारी थी?

राजस्थान के कोटा की रहने वाली 15 साल की तन्वी को दिल में छेद (वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट) और पल्मोनरी एट्रेसिया जैसी गंभीर बीमारी थी। इसके चलते उसे 2 साल की उम्र में, 2012 में एम्स लाया गया था। साल 2014 में डॉक्टरों ने 1.2 लाख रुपये के खर्च के साथ सर्जरी की सलाह दी थी और 2 सितंबर 2015 की तारीख भी तय हुई थी, जिसे बाद में टाल दिया गया।

Advertisement

साल 2018 में सर्जरी न करने का फैसला किया

साल 2018 की जांच में पता चला कि तन्वी के दिल का ढांचा बेहद जटिल है और फेफड़ों को खून पहुंचाने वाली मुख्य नसें गायब हैं, जिससे सर्जरी जानलेवा हो सकती थी। इसी जोखिम की वजह से डॉक्टरों ने 2018 में सर्जरी न करने का फैसला किया और तब से उसका इलाज सिर्फ दवाओं से चल रहा है। बाद में डॉक्टरों ने परिजनों को हार्ट-लंग ट्रांसप्लांट की संभावना के बारे में भी बताया था।

Advertisement

मंगलवार को कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसके पिता अस्पताल लेकर आए। 24 अगस्त को उसे हार्ट और लंग ट्रांसप्लांट की संभावना के साथ भर्ती किया गया था। उसके सभी जांचे हुई, सोमवार शाम को बच्ची की एंडोस्कोपी हुई। इसके बाद मंगलवार को सुबह 5:06 बजे तन्वी को कार्डियक अरेस्ट आया और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इतने लंबे इलाज के बाद भी तन्वी की जान नहीं बच पाई और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया।

Also Read: Sitapur News: बिसवां में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया लाइनमैन, पोल से गिरकर मौत

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×