पति से अलग रह रही थी विवाहिता, खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी; दिल्ली के हरि नगर में दर्दनाक घटना से सनसनी
राजधानी दिल्ली के हरि नगर इलाके में गुरुवार को एक रूह कंपा देनी वाली घटना सामने आई। इलाके में रहने वाली 23 साल की एक नव विवाहित महिला ने कथित तौर पर पहले खुद को आग के हवाले की फिर अपने घर की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।
पुलिस की टीम घटना की खबर सुनते ही मौके पर पहुंची और घायल स्थिति में महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत बता दिया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर इसकी जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी इस घटना को लेकर पूछ्ताछ कर रही है।
पति से अलग रह रही थी महिला, होने वाला था तलाक

बता दें कि इस सनसनी मामले में पुलिस की शुरुआती जांच हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि महिला कई महीनों से अपने पति से दूर रह रही थी। इसका खुलासा महिला के पिता ने खुद किया है। पिता ने आगे बताया कि महिला काफी समय से मानसिक तनाव से पीड़ित थी। पिता ने आगे बताया, 'मेरी बेटी अपने बच्चे की देखभाल और कस्टडी को लेकर पिछले कई महीनों से काफी परेशान चल रही थी"। वहीं पुलिस के मुताबिक, इस घटना के पीछे पारिवारिक लड़ाई और बच्चे की कस्टडी को लेकर आपसी विवाद बताया गया है। पुलिस कोई भी बयान देने से पहले मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
कई एंगल के आधार पर हो रही जांच

दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। घटनास्थल से मिले सभी सबूतों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। परिवार के अन्य लोगों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस यह पता करने की कोशिश में है कि घटना से पहले महिला के साथ उसके साथ क्या-क्या हुआ। जिसने महिला को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। शुरुआती जांच में इस घटना का संबंध आत्महत्या से बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही असल वजह बता पाएगी।
#WATCH | Delhi | A woman has died after jumping from a residential building in West Delhi's Hari Nagar area. She was living in a rented flat with her husband and children. Police have started the investigation into this incident: Delhi Police pic.twitter.com/FxHJ3qDMk9
— ANI (@ANI) July 8, 2026

Join Channel