W3Schools
Advertisement

हिंदी केवल राजभाषा नहीं, देश की एकता और संस्कृति का आधारः कमांडेंट विजय

06:48 PM Oct 01, 2026 IST | Sumant Chaudhary
हिंदी केवल राजभाषा नहीं  देश की एकता और संस्कृति का आधारः कमांडेंट विजय
Delhi News

Delhi News : झड़ौदा कलां स्थित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप में हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का गरिमापूर्ण समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमांडेंट विजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकारी कामकाज में हिंदी के अधिकाधिक और सरल भाषा में प्रयोग पर जोर दिया।

Advertisement

इस अवसर पर कमांडेंट विजय कुमार वर्मा ने सीआरपीएफ का राजभाषा संदेश और गृह सचिव, भारत सरकार की अपील भी उपस्थित कार्मिकों को पढ़कर सुनाई। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल राजभाषा ही नहीं, बल्कि देश की एकता, विविधता और सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है।

Advertisement

उन्होंने सभी कार्मिकों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम बेतार वाहिनी, संयुक्त अस्पताल और ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नई दिल्ली के कार्मिकों ने हिस्सा लिया। हिंदी व्यवहार, हिंदी कार्यशाला और हिंदी टंकण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के समापन पर राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यालयीन कार्यों में इसके अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया गया। निरीक्षक राजभाषा शमीम अख्तर के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। पुरस्कार पाने वाले में मदन मोहन, धर्मपाल सिंह, विद्याधर, सुनील सिंह राठौड़, संदीप, राजेश कुमार मीणा, आदेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार झा, पंकज कुमार राव, अमन कुमार, महेश कुमार अमीत सिंह शामिल रहे।

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×