W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Inderpuri : 'तंबी' के अड्डे पर दिल्ली पुलिस का धावा, स्पेशल स्टाफ ने 15 पकड़े

08:44 PM Aug 05, 2026 IST | Sumant Chaudhary
inderpuri    तंबी  के अड्डे पर दिल्ली पुलिस का धावा  स्पेशल स्टाफ ने 15 पकड़े
West District Crime News

West District Crime News : वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के इंद्रपुरी इलाके में आधी रात के बाद संचालित हो रहे एक गुप्त अवैध अड्डे पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 3.61 लाख नकद, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री बरामद की है। जांच में सामने आया है कि यह अड्डा देर रात से सुबह तक संचालित होता था और पुलिस की नजर से बचने के लिए समय-समय पर अपना ठिकाना बदलता रहता था।

Advertisement

डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि ई-ब्लॉक, इंद्रपुरी की दूसरी मंजिल पर बड़ी संख्या में लोग अवैध गतिविधियों में जुटते हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के नेतृत्व में एसआई मनीष , एएसआई रमेश, हेड कांस्टेबल बलवंत, दिनेश, अजय और कांस्टेबल दिनेश की टीम ने तड़के छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 15 लोग मौके पर मिले। पुलिस ने नकदी के अलावा ताश के पत्ते और अन्य सामग्री जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

वहीं, पूछताछ में खुलासा हुआ कि पूरे नेटवर्क का संचालन तंबी उर्फ गणेश करता था, जो छापेमारी से पहले फरार हो गया। उसकी गैरमौजूदगी में उसका भाई कृष्णा पूरे अड्डे का संचालन कर रहा था, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि तंबी लंबे समय से इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था और कार्रवाई से बचने के लिए अक्सर स्थान बदल देता था। पुलिस अब फरार सरगना तंबी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े थे तथा इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं था।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×