W3Schools
Advertisement

LG  ने बच्चों को सिखाया जिंदगी में सही रास्ता चुनने का हुनर

08:22 PM Nov 04, 2026 IST | Sumant Chaudhary
lg  ने बच्चों को सिखाया जिंदगी में सही रास्ता चुनने का हुनर
Taranjit Singh Sandhu

Delhi Police Public School : दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को किंग्सवे कैंप स्थित दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल (डीपीपीएस), न्यू पुलिस लाइंस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की आधुनिक सुविधाओं, आईटी लैब, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशालाओं और विद्यार्थियों की ओर से तैयार कलाकृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।

Advertisement

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार, स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव, स्पेशल सीपी विजय सिंह, ज्वाइंट सीपी किमे कामिंग, एडिशनल सीपी राजीव रंजन, डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट आकांक्षा यादव और डीसीपी प्रथम बटालियन आर्म्ड पुलिस ढाल सिंह पटले सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उपराज्यपाल ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संवाद भी किया। दिल्ली की चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि शहर में सकारात्मक बदलाव के लिए सरकार और नागरिकों को मिलकर प्रयास करना होगा। जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि कठिन परिस्थितियों में शांत रहकर सोचें, हर पहलू का आकलन करें और असफलता से कभी न घबराएं।

Advertisement

करियर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य चुनना चाहिए और खुद पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने अनुशासन, टीमवर्क, नियमों के पालन और शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी गलत काम करने पर अपने बड़ों को भी सही रास्ता दिखाने से पीछे न हटें। उपराज्यपाल ने तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल पर विशेष संदेश देते हुए कहा कि तकनीक इंसानों के लिए है, इंसान तकनीक के लिए नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का रचनात्मक और सकारात्मक इस्तेमाल करने की सलाह दी।

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×