W3Schools
Advertisement

फर्जी दस्तावेज लगाकर 7.30 लाख का लोन फ्रॉड, अरेस्ट

10:10 PM Oct 03, 2026 IST | Sumant Chaudhary
फर्जी दस्तावेज लगाकर 7 30 लाख का लोन फ्रॉड  अरेस्ट
cyber police station

Cyber police station : नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बिजनेस लोन लेने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम ग्रुप के जरिए लोगों को निशाना बनाता था और लोन की राशि का 30 प्रतिशत कमीशन के तौर पर वसूलता था। डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान 36 वर्षीय साहिल के तौर पर हुई है। इस केस में एक महिला को भी बुक किया गया है। आरोपियों के खातों में 5.3 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। इनके पास से 2 मोबाइल फोन और 3 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। इन खातों से 6 अलग-अलग राज्यों की साइबर फ्रॉड शिकायतें भी जुड़ी मिले हैं।फिलहाल पुलिस अन्य पीड़ितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

धोखाधड़ी का यह मामला तब सामने आया जब बुराड़ी निवासी एक महिला उद्यमी ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता मई 2022 से मेडिनेक्स हर्बो केयर की मालिक हैं। जुलाई 2025 में उन्हें एक कॉल आया जिसमें बताया गया कि दिसंबर 2023 में उनकी कंपनी के नाम पर 7.30 लाख रुपये का बिजनेस लोन लिया गया है और यह पैसा कोटक महिंद्रा बैंक के एक खाते में जमा हुआ है। महिला ने कभी लोन के लिए आवेदन ही नहीं किया था, इसलिए उन्होंने पहले इसे फ्रॉड कॉल समझकर नजरअंदाज कर दिया।

Advertisement

जब पीड़िता जनवरी 2026 में अपनी बेटी के लिए एजुकेशन लोन लेने गईं तो उनका सिबिल स्कोर खराब मिला। पता चला कि लेंडिंगकार्ट फाइनेंस लिमिटेड से उनकी कंपनी के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लिया गया है। आरोप है कि उनके पैन, जीएसटी, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर बिना उनकी जानकारी के बैंक खाता खोलकर लोन की रकम ट्रांसफर कर ली गई।

Advertisement

डीसीपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी पुखराज कमल गुप्ता और राम दुलेश मीणा की देखरेख में एसएचओ रोहित गहलोत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम तकनीकी और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की और आरोपी नाहरा, सोनीपत में छापा मारकर साहिल को गिरफ्तार किया। वह बीटेक ड्रॉपआउट है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने महिला के मोबाइल से फर्जी आवेदन किया, सिम अपने पास रखा और 30 प्रतिशत कमीशन लिया। 19 सितंबर 2026 को द्वारका के कैलाशपुरी से 34 वर्षीय महिला को भी इस केस में बाउंड डाउन किया गया। पुलिस को आरोपियों के खातों में 5.3 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन मिला है।

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×