W3Schools
Advertisement

मनोज कुमार द्विवेदी होंगे नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के नए चेयरपर्सन

10:06 PM Aug 05, 2026 IST | Sumant Chaudhary
मनोज कुमार द्विवेदी होंगे नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के नए चेयरपर्सन
Manoj Kumar Dwivedi

Delhi Municipal Council : नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) को नया चेयरपर्सन मिल गया है। केंद्र सरकार ने मनोज कुमार द्विवेदी, आईएएस (एजीएमयूट 1997 बैच) को एनडीएमसी का चेयरपर्सन नियुक्त करने का फैसला किया है। इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद आधिकारिक अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आदेश के मुताबिक, मनोज कुमार द्विवेदी की नियुक्ति उनके पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी। नियुक्ति से संबंधित द्विभाषी अधिसूचना को दिल्ली गजट के एक्स्ट्राऑर्डिनरी अंक में प्रकाशित किया जाएगा।

Advertisement

एनडीएमसी के चेयरपर्सन के तौर पर उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब राजधानी के नई दिल्ली क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, सड़क, हरित क्षेत्र, पार्किंग और अन्य शहरी सेवाओं को लेकर परिषद पर लगातार दबाव रहता है। ऐसे में नए चेयरपर्सन के सामने परिषद की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिक सेवाओं को प्रभावी और जवाबदेह बनाने की चुनौती होगी। सरकारी आदेश में नियुक्ति की अवधि को ‘अगले आदेश तक’ रखा गया है। पदभार संभालने के बाद द्विवेदी एनडीएमसी के प्रशासनिक और नागरिक सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों की कमान संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से परिषद में नेतृत्व स्तर पर बदलाव के साथ नई प्रशासनिक प्राथमिकताओं की उम्मीद भी बढ़ी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×