W3Schools
Advertisement

घर में घुसकर मौसा की चाकू मारकर हत्या, लूट के लिए सगी भांजी ने प्रेमी संग रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 इलाके में 60 वर्षीय राकेश खन्ना की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई और लूटपाट की गई। रोहिणी जिला पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
10:52 AM Sep 02, 2026 IST | Bhawana Rawat
राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 इलाके में 60 वर्षीय राकेश खन्ना की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई और लूटपाट की गई। रोहिणी जिला पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले को सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घर में घुसकर मौसा की चाकू मारकर हत्या  लूट के लिए सगी भांजी ने प्रेमी संग रची साजिश  4 आरोपी गिरफ्तार
Delhi Rohini Murder Case

राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 इलाके में घर में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग राकेश खन्ना की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से लूटपाट कर ली गई। रोहिणी जिला पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में गुत्थी सुलझा ली और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की साली की बेटी यानी सगी भांजी सिमरन ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूटपाट के इरादे से इस खूनी साजिश को अंजाम दिया था।

Advertisement

घर के अंदर मौसा का कत्ल, बाहर पहरा देती भांजी

राकेश खन्ना की हत्या में शामिल लोगों की पहचान सिमरन, चिराग, पारस और हिमांशु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिमरन ने ही घर का सेंट्रल लॉक खुलवाया था। इसके बाद चिराग और पारस घर में घुसे थे और उन्होंने राकेश खन्ना की हत्या कर दी। इस दौरान सिमरन और उसका प्रेमी हिमांशु (जिम का मालिक) बिल्डिंग के नीचे खड़े होकर निगरानी कर रहे थे ताकि किसी को पता न चल जाएं।

Advertisement

घर से चोरी करने के लिए रची साजिश

जांच में पता चला है कि सिमरन ने अपनी मौसी और रिश्तेदारों को मेले देखने के बहाने बाहर भेज दिया था। सब के बाहर जाते ही सिमरन ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने मौसा की हत्या की साजिश को अंजाम दिया। सिमरन को पहले से पता था कि उसके मौसा ने हाल ही में करीब 80 लाख रूपये का फ्लैट बेचा था और उन पैसों से सोना लिया था। इसी को चुराने के लिए सिमरन ने पूरा प्लान तैयार किया।

Advertisement

सिमरन ने दो साथी घर में घुसे और उसके राकेश का गला दबाया और उनपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करके हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घर में रखी 1.5 लाख रुपये की ज्वेलरी और अन्य सामान लेकर मौके से फरार हो गए।

वारदात में शामिल चारों आरोपी गिरफ्तार

मृतक की पत्नी जब बाहर से घर लौटी, तब वह घर के अंदर का मंजर देखकर चौंक गई। राकेश खन्ना जमीन पर पड़े थे और आस-पास सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। रोहिणी जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल अपनी टीम और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के लिए CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फ़िलहाल पुलिस ने हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ हत्या, डकैती और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
×