W3Schools
Advertisement

एमसीडी महापौर कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान

08:18 PM Jul 24, 2026 IST | Sumant Chaudhary
एमसीडी महापौर कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी  पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान
MCD Mayor Office

MCD Mayor Office : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर कार्यालय को शुक्रवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें दोपहर 1:11 बजे विस्फोट करने की बात कही गई। सूचना मिलते ही महापौर कार्यालय ने तत्काल दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पूरे परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

Advertisement

एमसीडी की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सुबह 10:23 बजे एक अज्ञात ई-मेल आई, जिसमें बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस, बम निरोधक दस्ते और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने महापौर कार्यालय के सभी संवेदनशील क्षेत्रों, प्रवेश और निकास द्वारों सहित पूरे परिसर की गहन जांच की। तलाशी के दौरान सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन किया गया।

Advertisement

महापौर कार्यालय ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तीन से चार बार इसी तरह की बम धमकियां मिल चुकी हैं। लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए पहले ही दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने, दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा चुकी है।

Advertisement

महापौर प्रवेश वाही का कहना है कि सार्वजनिक संस्थानों और संवैधानिक पदों से जुड़े कार्यालयों को बार-बार इस तरह की धमकियां मिलना गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाएं न केवल सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि आम लोगों में भी भय का माहौल पैदा करती हैं। इसलिए दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की शरारतपूर्ण घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×