W3Schools
Advertisement

प्रतिष्ठित ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ से सम्मानित हुए मोहित दुबे

08:05 PM Sep 28, 2026 IST | Sumant Chaudhary
प्रतिष्ठित ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ से सम्मानित हुए मोहित दुबे
Mohit Dubey

Sudesh Dhiman Trophy : मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (एमईएस) के 104वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आयोजित समारोह में आईडीएसई अधिकारी मोहित दुबे को प्रतिष्ठित ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ, एयर माशाल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम द्वारा प्रदान किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहिल्ला, एवीएसएम, एसएम, इंजीनियर-इन-चीफ भी उपस्थित रहे। ‘सुदेश धीमान ट्रॉफी’ एमईएस के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है। यह पुरस्कार विगत एक वर्ष के दौरान प्रकाशित तकनीकी शोध-पत्रों में सर्वश्रेष्ठ तकनीकी शोध-पत्र प्रस्तुत करने वाले अधिकारी को प्रदान किया जाता है। मोहित दुबे को यह सम्मान उनके तकनीकी शोध-पत्र ‘भारत में निर्माण कानून के क्षेत्र में विधायी आवश्यकताएं’ के लिए प्रदान किया गया। मोहित दुबे 2012 बैच के भारतीय रक्षा अभियंता सेवा (आईडीएसई) के अधिकारी हैं।

Advertisement

उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), कानपुर से शिक्षा प्राप्त की है। मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज में शामिल होने से पूर्व उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में तीन वषों से अधिक समय तक स्ट्रक्चरल इंजीनियर के रूप में कार्य किया। दुबे का यह सम्मान निर्माण कानून के क्षेत्र में विधायी एवं कानूनी आवश्यकताओं पर उनके तकनीकी और शोधपरक योगदान को रेखांकित करता है। यह उपलब्धि एमईएस में तकनीकी उत्कृष्टता, पेशेवर दक्षता तथा अनुसंधान एवं ज्ञान आधारित योगदान को दिए जाने वाले महत्व को भी दर्शाती है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×