W3Schools
Advertisement

Narela : थाने में खुली ‘लक्ष्य’ लाइब्रेरी, किताबों से जुड़ेगा युवाओं का भविष्य

07:43 PM Oct 01, 2026 IST | Sumant Chaudhary
narela   थाने में खुली ‘लक्ष्य’ लाइब्रेरी  किताबों से जुड़ेगा युवाओं का भविष्य
Special CP Devesh Chandra Srivastava inaugurated it

Narela : पुलिस थाने को सिर्फ अपराध और शिकायतों तक सीमित रखने के बजाय समाज से जोड़ने की दिशा में दिल्ली पुलिस ने एक और पहल की है। बाहरी उत्तर जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने में ‘लक्ष्य–दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी’ की शुरुआत की गई। लाइब्रेरी का उद्घाटन स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन-1 देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर ज्यॉइट सीपी विजय सिंह, डीसीपी शोभित डी सक्सेना सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, ‘लक्ष्य’ लाइब्रेरी का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को पढ़ाई, ज्ञान अर्जित करने और आत्मविकास के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है। यहां क्षेत्र के युवा शांत वातावरण में पढ़ाई कर सकेंगे। पुलिस का मानना है कि इस तरह की पहल से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ पुलिस और जनता के बीच संबंध भी मजबूत होंगे।

Advertisement

आरडब्ल्यूए से किया जन संवाद

Advertisement

लाइब्रेरी के उद्घाटन के बाद स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों के साथ जन संवाद किया। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। स्पेशल सीपी ने लोगों की बात सुनी और पुलिस से संबंधित शिकायतों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

कार्यक्रम के दौरान बाहरी उत्तर जिले की विभिन्न पुलिस टीमों को सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत और समर्पण को पहचान मिलने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती है।

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×