W3Schools
Advertisement

Navpreet Singh Drug Trafficking Case: तुर्किये से भारत पहुंचते ही नवप्रीत सिंह पर कार्रवाई, कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Navpreet Singh Drug Trafficking Case: तुर्किये से भारत लाए गए कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस उससे पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कथित ड्रग नेटवर्क, सहयोगियों और तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ करेगी।
06:53 PM Oct 03, 2026 IST | Amit Kumar
Navpreet Singh Drug Trafficking Case: तुर्किये से भारत लाए गए कथित अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस उससे पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कथित ड्रग नेटवर्क, सहयोगियों और तस्करी से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ करेगी।
navpreet singh drug trafficking case  तुर्किये से भारत पहुंचते ही नवप्रीत सिंह पर कार्रवाई   कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
Navpreet Singh Drug Trafficking Case (credit social media )

Navpreet Singh Drug Trafficking Case: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तुर्किये से भारत लाए गए नवप्रीत सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, नवप्रीत सिंह पर विदेश में बैठकर भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को ऑपरेट करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस अब उसकी गतिविधियों, देश में मौजूद संपर्कों और कथित तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा हो सकता है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट  में नवप्रीत सिंह की 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि जांच के लिए आरोपी को पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ले जाना पड़ सकता है। जांच टीम यह जानना चाहती है कि इन राज्यों में उसके किन लोगों से संपर्क थे और कथित ड्रग कारोबार को किस तरह आगे बढ़ाया जा रहा था। इस मामले में रमनदीप, गुरप्रीत और गुरजोत पहले से गिरफ्तार हैं। पुलिस अब नवप्रीत सिंह से इन आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ करेगी, ताकि मामले की अलग-अलग कड़ियों को जोड़ा जा सके।

Advertisement

‘नवाब विर्क’ नाम से बनाई थी पहचान!

जांच एजेंसियों के अनुसार, नवप्रीत सिंह लंबे समय से विदेश में रह रहा था। आरोप है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए ‘नवाब विर्क’ नाम का इस्तेमाल किया। जांच में यह दावा भी सामने आया है कि उसने इसी कथित फर्जी पहचान के जरिए तुर्किये की नागरिकता हासिल की थी। एजेंसियां अब उसके विदेश में रहने, पहचान से जुड़े दस्तावेजों और भारत में मौजूद संपर्कों की जांच कर रही हैं।

Advertisement

नवप्रीत सिंह पर अफगानिस्तान से भारत तक हेरोइन और मेथामफेटामाइन की तस्करी से जुड़े नेटवर्क को चलाने का आरोप है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस कथित नेटवर्क के जरिए नशीले पदार्थों की सप्लाई भारत के अलग-अलग हिस्सों तक की जाती थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के लिए किन रास्तों और संपर्कों का इस्तेमाल किया जाता था।

दिल्ली के 355.5 किलो हेरोइन केस से जुड़ा नाम

नवप्रीत सिंह का नाम साल 2021 में दिल्ली में सामने आए बड़े ड्रग तस्करी मामले में भी आया था। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, इस मामले में करीब 355.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। जांच के दौरान नवप्रीत सिंह को कथित तौर पर इस नेटवर्क का मुख्य हैंडलर बताया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट के रिकॉर्ड में भी उसे ड्रग सिंडिकेट का प्रमुख आरोपी बताया गया और उसके तुर्किये में होने का उल्लेख किया गया था।

पंजाब पुलिस ने भी अपनी जांच में तुर्किये से जुड़े कथित ड्रग नेटवर्क का संबंध नवप्रीत सिंह उर्फ ‘नव’ से जोड़ा था। अब भारत लाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य उद्देश्य नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना, नशीले पदार्थों की सप्लाई से संबंधित जानकारी जुटाना और पूरे मामले की कड़ियों को समझना है।

यह भी पढ़ें: Ajay Chaudhary Murder Case: रात 11:22 बजे पत्नी को भेजा आखिरी मैसेज, फिर हुए गायब…नोएडा से लापता बाउंसर अजय चौधरी की दिल्ली के नाले में मिली लाश

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×