W3Schools
Advertisement

470 किलो से ज्यादा साइकोट्रॉपिक ड्रग्स जब्त, अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश

09:13 PM Jul 25, 2026 IST | Sumant Chaudhary
470 किलो से ज्यादा साइकोट्रॉपिक ड्रग्स जब्त  अंतरराज्यीय सिंडिकेट का पर्दाफाश
North East District Police

Delhi Crime News: नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए करीब 470.686 किलोग्राम साइकोट्रॉपिक दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नदीम, नवनीत, आशीष सिन्हा, शिव नारायण झा और अमन शर्मा के रूप में हुई है। इनके पास से एक टाटा सफारी एसयूवी और एक मारुति बलेनो कार भी बरामद की गई है। बरामद दवाओं में करीब 19.70 लाख ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम की टैबलेट और कैप्सूल शामिल हैं।

Advertisement

डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार किए गए पिता-पुत्र से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की गई। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ तक छापेमारी कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। जांच के दौरान नदीम, नवनीत, आशीष सिन्हा, शिव नारायण झा और अमन शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह अलग-अलग राज्यों से साइकोट्रॉपिक दवाएं जुटाकर नोएडा के गोदामों में छिपाता था और फिर उन्हें विभिन्न राज्यों में सप्लाई करता था।

Advertisement

सबसे बड़ी बरामदगी नोएडा के सेक्टर-122 स्थित एक मकान से हुई, जहां से 29 कार्टन में भारी मात्रा में ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम बरामद की गई। जांच में यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी शिव नारायण झा पहले से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के एक मामले में घोषित अपराधी है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से साइकोट्रॉपिक दवाओं की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क की कमर टूट गई है। अब पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन और दवाओं के स्रोत की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Sumant Chaudhary

View all posts

Advertisement
Advertisement
×