जंतर मंतर पर NEET का विरोध, भगवान श्रीराम के नाम को किया ट्रोल, कुणाल कामरा ने उड़ाया मजाक
Kunal Kamra At Jantar Mantar: जंतर मंतर पर NEET UG परीक्षा लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है लेकिन इस प्रोटेस्ट में छात्रों के लिए जनहित में मांग उठाने के बदले सनातन धर्म को लेकर विरोध किया जा रहा है और भगवान श्रीराम और सीता माता का मजाक उड़ा रहे है। प्रोटेस्ट में शामिल हुए कुणाल कामरा ने कहा ये सरकार सीता के पति का नाम लेकर नीता के पति का काम करवा रहे हैं। इस बयान पर अभीजीत भी ताली पीटते हुए समर्थन करते हुए नजर आ रहे है।
कुणाल कामरा का विवादित बयान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे CJP को कुणाल कामरा का समर्थन मिला है और वह महात्मा गांधी की टी-शर्ट पहने इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए है। हमेशा की तरह विवादित बयान देते हुए कुणाल ने इस बार भी भगवान राम और सीता माता का अपमान किया है। साथ ही केंद्र सरकार को घेरते हुए मुकेश अंबानी के लिए काम करने का आरोप लगाया है। कामरा का यह बयान वायरल होने के बाद लोग भड़क गए है और हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
CJP protest में जाकर कुणाल कामरा भगवान राम जी पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है
"सीता के पति का नाम लेकर
नीता के पति का भला किया...सच कहना, क्या आपको ये Neet के छात्रों के लिए किया जा रहा protest लग रहा है? pic.twitter.com/oWZItBoXgt
— Gaurav Khatik (@GauravKhatik95) July 16, 2026
भगवान राम के नारों पर विवादित बयान
कुणाल कामरा के इस विवादित बयान के बाद लोगों ने सोशल मीडिया में जमकर आरोप लगाया है और कहा कि CJP प्रोटेस्ट में भगवान राम के नाम पर लगातार अपमान किया जा रहा है इससे पहले भी भगवान राम के नारों पर विवादित बयान दिया गया था और कुणाल कामरा ने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाते हुए सीता का पति लेकर अपमान किया है और साथ में खड़े अभीजीत हंसते हुए ताली पीटते हुए नजर आ रहे है। लोगों ने इस बयान के बाद पुलिस एक्शन की मांग उठाई है।

Join Channel