दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई,किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा : दिल्ली सरकार के गृहमंत्री आशीष सूद
Delhi Malviya Nagar Fire : दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जान गंवाने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने मालवीय नगर में घटना स्थल का दौराकर आग लगने की घटना पर दुख जताया है।
उन्होंने दो टूक कहा कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार इमारत के मालिक को गिरफ्तार किया जाएगा। भीषण अग्निकांड के एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि बिल्डिंग मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। ये पता लगाया जाएगा कि इनके पास रेस्टोरेंट-होटल चलाने की अनुमति थी या नहीं।
एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा : मंत्री आशीष सूद
सभी कागजों को इकट्ठा किया जा रहा है और जिनकी लापरवाही के कारण यह हुआ है, पुलिस जांच करके उसे गिरफ्तार करेगी। सभी एजेंसी, नगर निगम, फायर, बिजली-पानी का विभाग आसपास के क्षेत्र में ऐसी जितनी भी इमारतें चल रही हैं, शाम तक उनकी जांच करके सभी इमारतों को सील किया जाएगा। मंत्री आशीष सूद ने कहा कि एक भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि बचाव और तलाश अभियान अभी भी जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर तैनात हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.punjabkesari.com/delhi-ncr-news/issue-of-dirty-and-foul-smelli/

Join Channel