Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में मौसम ने बदल अपन मिजाज, आज आंधी-तूफान और बारिश के आसार

11:15 AM Jun 02, 2024 IST | Aastha Paswan

Delhi NCR: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रही राजधानी दिल्ली में शनिवार को अचानक मौसम बदल गया. दिल्ली-एनसीआर में जून के पहले ही दिन तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी आई। भीषण गर्मी के बीच आज भी मौसम की करवट देखने को मिल सकती है। धूल भरी आंधी के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

Highlights

जून की शुरुआत में मौसम सुहाना

जून का महीना शुरू होते ही मौसम न करवट लिया है। दिल्ली में आज रविवार को धूल भरी आंधी और हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 4.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश की भविष्यवाणी की है और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Advertisement

तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बादल छाए रहने, धूप भी खिलने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में बादलों की आवाजाही व 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली धूल भरी तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि धूप भी खिली रहेगी। शाम के समय कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article