For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मनोज तिवारी : आतिशी का अनशन सीएम केजरीवाल के खिलाफ

10:03 PM Jun 22, 2024 IST
मनोज तिवारी   आतिशी का अनशन सीएम केजरीवाल के खिलाफ

दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत जारी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप नेत्री और जल मंत्री आतिशी के अनशन पर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा ''मुझे लगता है कि आतिशी का अनशन उनकी ही सरकार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ है, क्योंकि राजधानी में आम आदमी पार्टी की ही सरकार है और उसकी ही जल मंत्री आतिशी अनशन पर बैठ गईं हैं।''

Highlights
. मनोज तिवारी का आतिशी पर बड़ा हमला
. आतिशी का अनशन सीएम केजरीवाल के खिलाफ
. जल बोर्ड आप के पास है,अब कोई बहाना नहीं चलेगा



मनोज तिवारी का आतिशी पर बड़ा हमला

दिल्ली में जल संकट को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच सियासत जारी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आप नेत्री और जल मंत्री आतिशी के अनशन पर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने आतिशी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, जब वो अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने की सुगबुआहट सुनती हैं, तो अनशन पर बैठ जाती हैं। इन सबके पीछे बहुत कुछ चल रहा है। आप सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा उन्होंने  कहा कि अगर आप से काम नहीं हो पा रहा है तो सरेंडर कर दो। इसके 15 दिन के अंदर टैंकर माफियाओं पर चोट लगेगी और पानी जिनके हक में है उन्हें मिलने लगेगा।

आतिशी का अनशन सीएम केजरीवाल के खिलाफ- मनोज तिवारी - Royal Bulletin

मनोज तिवारी ने क्या कहा?

भाजपा सांसद ने कहा कि पहले दिल्ली नगर निगम भाजपा के पास था, इसलिए वो हम पर हर चीज का दोष लगा दिया करते थे। अब एमसीडी, दिल्ली सरकार, जल बोर्ड और डीटीसी सभी आप के पास है इसलिए अब कोई बहाना नहीं चलेगा। अब चाहे अनशन पर बैठो या कुछ भी करो, अगले पांच महीने में दिल्ली की जनता आप को स्थायी रूप से जमीन पर बैठा देगी।

Delhi Water Crisis: दिल्ली जल संकट को लेकर आतिशी ने शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन

गेस्ट टीचर्स सभी आप की सरकार से परेशान हैं

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार का कोई ऐसा सेक्टर नहीं है जहां लोग दुखी न हों। डीटीसी कर्मचारी, वोकेशनल टीचर्स, गेस्ट टीचर्स सभी आप की सरकार से परेशान हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 594 वोकेशनल शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया है।वो हमारे पास आए हैं और हमने उनकी समस्या को उप राज्यपाल वीके सक्सेना तक पहुंचाया है। एलजी ने उनकी सारी बातों को ध्यान से सुना और समाधान का आश्वासन दिया है। अब दिल्ली की जनता भाजपा की सरकार को मौका देने जा रही है, इसके बाद सारी समस्या हल हो जाएगी।

दिल्ली में जलसंकट के बीच आतिशी के अनशन का दूसरा दिन बोलीं-

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×