India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिल्ली में जल संकट को लेकर आज दिल्ली के LG से मिलेंगे AAP नेता

01:03 AM Jun 23, 2024 IST
Advertisement

Delhi Water Crisis: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में पानी संकट को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा है। पानी के समस्या से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसदों, विधायकों और नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज सुबह 11 बजे उपराज्यपाल से मिलने जाएंगे।

साथ ही, पानी की समस्या के खिलाफ अनिश्वितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पानी दिलाने के लिए हर संभव कोशिश की। जब हरियाणा सरकार जरूरी मात्रा में पानी की आपूर्ति करने के लिए सहमत नहीं हुई, तो उनके पास उपवास पर बैठने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1719066079884.mp4

 

वहीं, आतिशी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कहा, दिल्ली में पानी की कमी बरकरार है। आज भी 28 लाख दिल्ली वालों को पानी नहीं मिल रहा। हर संभव प्रयास के बाद भी हरियाणा सरकार दिल्ली को पूरा पानी नहीं दे रही। महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के ख़िलाफ़ संघर्ष करना हो, तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आज से ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू करूँगी। सुबह 11 बजे राजघाट जाऊँगी और गांधी जी को श्रद्धांजलि दूँगी।12 बजे से भोगल, जंगपुरा में अनिश्चितकालीन अनशन की शुरुआत करूँगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक़ का पानी नहीं मिलेगा, तब तक अनशन पर रहूँगी।

 

आतिशी के धरने पर बोले वीरेंद्र सचदेवा

दिल्ली की जल मंत्री अतिशी के धरने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "कौन सा धरना है? यह केजरीवाल मॉडल का नया सत्याग्रह है जहां चार घंटे धरने स्थल पर बैठते हैं और 18 घंटे AC रूम में आराम करते हैं फिर अपनी सुविधा के अनुसार आकर धरने पर बैठते हैं... यह सिर्फ टैंकर माफिया, पानी की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए है..."

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/06/ssstwitter.com_1719083994525.mp4

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article