India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रेनू सिन्हा मर्डर केस में आरोपी पति गिरफ्तार, स्टोर रूम में छुपा था, पुलिस ने रात 3 बजे ढूंढ निकाला

01:41 PM Sep 11, 2023 IST
Advertisement
नोएडा के सेक्टर 30 में बनी कोठी में रविवार को सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा का शव मिला था। महिला वकील के दो दिनों से फोन ना उठाने पर उसके भाई ने अनहोनी होने की आशंका जताई थी और पुलिस को जानकारी दी थी, जिसके बाद घर में लगे चार तालों को तोड़कर महिला के शव को बाथरूम से बरामद किया गया। इस मामले में रविवार को पुलिस को पति के फरार होने की सूचना मिली थी। लेकिन देर रात तक चली छानबीन में पुलिस ने आखिरकार महिला के पति को घर में ही बने स्टोर रूम से ढूंढ निकाला।पति इसी स्टोर रूम में छुप कर बैठा हुआ था।
फिलहाल पति से पूछताछ की जा रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही कि वह स्टोर रूम में क्यों छुपा हुआ था।दरअसल नोएडा के सेक्टर 30 निवासी वकील रेनू सिन्हा (61 साल) की रविवार को संदिग्ध रूप से उनके घर के अंदर ही मौत हो गई थी। उनके भाई की सूचना पर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर उनके शव को बरामद किया था। महिला अपने पति नितिन नाथ सिन्हा के साथ यहां पर रहती थी। उनका बेटा अमेरिका में रहता है, जो साल में एक या दो बार ही भारत आता है।
रेनू के भाई ने आरोप लगाया है कि उनका जीजा नितिन बहन को परेशान करता था। उन्होंने जीजा पर ही हत्या की आशंका जताई। घटना के बाद पुलिस ने जब घर में तलाशी की तो पति फरार मिला। पुलिस इस मामले में देर रात तक छानबीन करती रही और पति के फोन को भी सर्विलांस पर लगाया गया। काफी छानबीन के बाद पुलिस ने घर को फिर से चेक करना शुरू किया। रात 3.00 बजे घर में बने स्टोर रूम से रेनू के पति नितिन को पुलिस ने बरामद किया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।
आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी में अक्सर मनमुटाव रहता था और इसी मनमुटाव के चलते कई बार झगड़े भी हुए। एक ही मकान में रहकर पति-पत्नी अलग रहते थे। बेटा जब आता था तो वह पिता से कम ही बात करता था। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और यह देखना होगा कि आखिर क्या वजह थी जिसके चलते महिला की हत्या हुई और पति को छुपकर स्टोर रूम में रहना पड़ा।
Advertisement
Next Article