India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

कॉलेजियम की मंजूरी के बाद दिल्ली हाई कोर्ट को मिले 2 नए जज,संख्या हुई 44

12:11 PM Oct 20, 2023 IST
Advertisement

दिल्ली उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों ने शुक्रवार को पद की शपथ ली। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 44 हो गयी है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने न्यायमूर्ति शलिंदर कौर और न्यायमूर्ति रविंद्र डुडेजा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश की अदालत में उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और शपथ लेने वाले न्यायाधीशों के परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ।

केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को न्यायमूर्ति कौर और न्यायमूर्ति डुडेजा को उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया था। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इस महीने की शुरुआत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति करने के लिए उनके नामों की सिफारिश की थी। नयी नियुक्तियों के बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 44 हो गई है, जिनमें आठ महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

Advertisement
Next Article